फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ignoring DC's warning, the people of Gandhi Nagar again uprooted the pipeline

Charkhi Dadri News: डीसी की चेतावनी नजरअंदाज कर गांधी नगर के लोगों ने फिर उखाड़ी पाइपलाइन

Tue, 18 Jul 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 18 Jul 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Ignoring DC's warning, the people of Gandhi Nagar again uprooted the pipeline
चरखी दादरी। सीसीआई परिसर में शहर के पानी की निकासी का मुद्दा सोमवार को भी गर्माया रहा। रविवार को उखाड़ी गई पाइपलाइन को जनस्वास्थ्य विभाग ने सोमवार सुबह फिर से जोड़ दिया। इसका पता चलते ही गांधीनगर के लोगों ने साइट पर पहुंचकर पाइपलाइन को दोबारा से उखाड़ दिया। इतना ही नहीं वार्डवासी ने लाइन के पाइप को कच्चे टैंक में ही डाल दिया।
विज्ञापन

वहीं, आक्रोशित लोगों में डीसी प्रीति की ओर से दी गई कानूनी कार्रवाई की चेतावनी का भी कोई असर नजर नहीं आया। प्रदर्शन कर रहे वार्डवासियों का दो टूक कहना है कि अब एक बूंद भी प्रशासन को सीसीआई में पानी नहीं डालने देंगे, फिर चाहे उनकी जान ही क्यों न चली जाए। बता दें कि सीसीआई परिसर में शहर की जलनिकासी के चलते गांधी नगर के लोग परेशान हैं। शनिवार को जलभराव के चलते गांधी नगर स्थित एक मकान की दीवार गिर गई थी और इसके बाद रविवार सुबह गांधी नगर के लोगों ने रोहतक रोड को जाम कर दिया था। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने सीसीआई परिसर तक पानी पहुंचाने के लिए डाली गई पाइपलाइन को भी उखाड़ दिया था। इसके चलते रविवार को शाम तक हंगामे की स्थिति रही।
विज्ञापन

सोमवार को डीसी प्रीति ने शहर के मौजिज लोगों की बैठक ली और उसमें पानी निकासी में बाधा पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं, दूसरी ओर गांधीनगर के लोगों को पाइपलाइन दोबारा जोड़ने का पता चलते ही वो एकत्र होकर रोहतक फाटक के पास पहुंचे। उन्होंने वहां आते जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से जोड़ी गई लाइन के पाइप फिर से हटा दिए। साथ ही शाम तक वो सड़क किनारे डेरा डालकर बैठे रहे। वार्डवासियों ने स्पष्ट कहा कि अब उन्हें रात को भी यहां रखवाली करनी पड़ी तो वो तैयार हैं, लेकिन प्रशासन को अब पानी नहीं डालने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सोमवार को नहीं हुई बारिश, फिर भी बाजारों में बढ़ा जलस्तर
राहत की बात ये रही कि सोमवार को बारिश नहीं हुई, लेकिन बावजूद इसके शहर के वार्डाें और बाजारों में जलस्तर बढ़ गया। वहीं, पुरानी सब्जी मंडी रोड और मेन बाजार, कोर्ट रोड, रोहतक रोड, रेस्ट हाउस में फिर से हालात पहले जैसे बन गए। इसका कारण सदर थाना के पीछे स्थित जोहड़ ओवरफ्लो होना रहा।

- अब अगर पाइपलाइन जोड़ी तो रोहतक फाटक की मोटर ही करेंगे बंद
वार्ड दो से पार्षद मुनेश दहिया के प्रति नरेंद्र दहिया और गांधी नगर के लोगों ने कहा कि अब अगर जनस्वास्थ्य विभाग ने पाइपलाइन जोड़ने का प्रयास किया तो इस बार वो रोहतक फाटक के समीप रखी मोटर ही बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन गांधी नगर के लोगों के साथ अन्याय कर रहा है और इसे अब अधिक सहन नहीं करेंगे।

- प्रशासन राजनैतिक दबाव में, हम नहीं, नेताओं को भी सिखाएंगे सबक
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शहर को डूबने से बचाने के लिए प्रशासन गांधी नगर को डूबो रहा है। प्रशासन पूरी तरह से राजनैतिक दबाव में है, लेकिन वार्डवासी नहीं। उन्होंने कहा कि जो नेता अपना शहरी वोट बैंक बचाने के लिए प्रशासन के सुर में सुर मिलाकर गांधी नगर में पानी की निकासी करवा रहे हैं, उन्हें भी वार्डवासी इस बार सबक सिखाएंगे।


- एक्सईएन बोले : मेरे पास और कोई विकल्प नहीं
पाइपलाइन उखाड़ने से पहले नरेंद्र दहिया समेत अन्य वार्डवासी रोहतक फाटक से गुजर रहे जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन शशिकांत से मिले। इस दौरान उन्होंने एक्सईएन से सीसीआई परिसर में पानी निकासी न करने की मांग की। इस पर एक्सईएन ने कहा कि सीसीआई के अलावा पानी डालने का और कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed