फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   I dozed off, the conductor didn't issue a ticket, he was busy on his mobile phone... Passengers are making these excuses when caught without tickets

Charkhi Dadri News: नींद की झपकी आ गई थी, कंडक्टर ने टिकट नहीं काटी, मोबाइल में व्यस्त था... बगैर टिकट पकड़े जाने पर इस प्रकार के बहाने बना रहे यात्री

Mon, 22 Dec 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 22 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
I dozed off, the conductor didn't issue a ticket, he was busy on his mobile phone... Passengers are making these excuses when caught without tickets
रोडवेज बस में टिकट की जांच करते निरीक्षक नवरत्न शर्मा। - फोटो : 1
चरखी दादरी। नींद की झपकी आ गई थी, कंडक्टर ने टिकट नहीं काटी, जरूरी फोन आने, मोबाइल में व्यस्त होने के कारण टिकट कटवाना याद नहीं रहा... रोडवेज बसों में बगैर टिकट यात्रा करने वाले लोग उड़नदस्ता आने पर इस प्रकार के बहाने बनाकर जुर्माने से बचने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन परिवहन विभाग की टीमें इन बहानों को दरकिनार करते हुए बगैर टिकट यात्रा करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

दादरी रोडवेज डिपो की तीन उड़नदस्ता टीमों ने पिछले तीन महीनों के दौरान करीब तीन हजार बसों की जांच की। इस दौरान टीमों ने 893 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा। इनके अलावा 10 परिचालकों के पास भी अतिरिक्त राशि मिलने पर गबन के मामले बनाए गए। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि नियुक्त की गई टीमें परिवहन विभाग की ओर से संचालित सभी बसों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इस दौरान बगैर टिकट यात्रा करते हुए पकड़े जाने पर लोग कई प्रकार के बहाने बनाते हुए कार्रवाई से बचने का प्रयास करते हैं। रोडवेज जीएम, टीएम और बस उड़नदस्ता टीमों ने गत सितंबर, अक्तूबर व नवंबर महीनों में तीन हजार बसों में जांच की। इस दौरान बगैर टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए 893 लोगों से 2,67,990 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे राज्यों में जाने वाली रोडवेज बसों के 10 परिचालकों के पास 1,680 रुपये अतिरिक्त मिलने पर विभागीय कार्रवाई के साथ गबन के मामले बनाकर संबंधित डिपो के महाप्रबंधकों व मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है। ताकि विभाग को नुकसान पहुंचा रहे कर्मचारियों को सबक सिखाया जा सके।


महीने अनुसार इतने लोगों पर लगाया जुर्माना
महीना पकड़े गए यात्री जुर्माना
सितंबर 850 59,200
अक्तूबर 950 85,820
नवंबर 1,200 1,22,970

वर्सन :
रोडवेज की बसों में बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें स्थानीय डिपो के अलावा अन्य डिपो की बसों की भी जांच कर रही हैं।- नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed