फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Human life is a unique blessing from God: Swami Sachchidananda

मानव जीवन परमात्मा का अनुपम आशीर्वाद : स्वामी सच्चिदानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Human life is a unique blessing from God: Swami Sachchidananda
यज्ञ यात्रा के दौरान छात्रों को संबोधित करते स्वामी सच्चिदानंद। 
चरखी दादरी। आर्य समाज, आर्य वीरदल, गुरुकुल दादरी व सर्वहित साधना न्यास की ओर से सोमवार को जिले के आठ गांवों में यज्ञ यात्रा निकाली गई। यात्रा चंदेनी गांव से शुरू होकर गांव रामलवास, माईकलां, माईखुर्द, ऊण, कादमा, बड़राई होते हुए धनासरी पहुंची। गांव ऊण में आयुष विभाग के सहयोग से यात्रा के दौरान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि हमें मानव जीवन मिला है, जो परमात्मा का अनुपम आशीर्वाद है। हमारे धर्म ग्रंथों के अनुसार पुण्य कर्मों के फल के अनुसार ही किसी जीव को मनुष्य का तन मिलता है। अगर इस जीवन में हम किसी भी तरह से ऐसे कार्यों में लिप्त रहते है जो मानवता की नजरों में गलत है तो मानव के रूप में जन्म लेने का कोई लाभ नहीं होगा।
विज्ञापन

यात्रा में स्वामी योगानंद, रामफल आर्य ऊण, रिटायर्ड बीईओ श्रीकृष्ण शर्मा, शेरसिंह रामलवास, सुरेंद्र आर्य चंदेनी, वेदप्रकाश कादमा, कमल सिंह रुद्रडोल, रामकुमार झोझू, महेंद्र आर्य धनासरी, विक्रम आर्य, जयकरण आर्य आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed