फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Heavy vehicles are being passed through Dhani Gate ROB

Charkhi Dadri News: सुरक्षा प्रमाणपत्र मिले बिना ढाणी फाटक आरओबी से गुजारे जा रहे भारी वाहन

Thu, 27 Feb 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 27 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles are being passed through Dhani Gate ROB
चरखी दादरी शहर के ढाणी रोड आरओबी से गुजरते भारी वाहन।
चरखी दादरी। ढाणी फाटक के रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के मरम्मत कार्य के बाद विभाग को सुरक्षा प्रमाणपत्र नहीं मिल सका है। इसके बावजूद यहां से भारी वाहनों का आवागमन हो रहा है। ऐसे में यहां कभी भी कोई हादसा हो सकता है। यह मुद्दा पिछले दिनों हुई जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी उठ चुका है। वहीं, एनएचएआई अधिकारियों का तर्क है कि अभी मरम्मत कार्य चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद ही सुरक्षा प्रमाणपत्र जारी हाे पाएगा।
विज्ञापन

मरम्मत कार्य होने के बावजूद ढाणी फाटक आरओबी से भारी वाहनों का आवागमन बंद था। तब सभी भारी वाहन रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग से होकर गुजरते थे। अब एक सप्ताह पहले ही विभाग ने रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग आरओबी सड़क का मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है। इस कारण भारी वाहनों का मार्ग बदला गया है।
विज्ञापन

इन्हें वाया ढाणी फाटक आरओबी चलाया जा रहा है। हालांकि मरम्मत कार्य होने के बाद आरओबी का सुरक्षा प्रमाणपत्र नहीं मिला है। ऐसे में यहां से भारी वाहनों का आवागमन कराना खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाणी फाटक आरओबी करीब दो दशक पुराना है। करीब सात माह पहले इसका मरम्मत कार्य शुरू कराया गया था। उस दौरान जिले के प्रबुद्ध लोगों ने कष्ट निवारण समिति की बैठक में ढाणी फाटक आरओबी के पुनर्निर्माण की मांग की थी। उन्होंने ढाणी फाटक आरओबी पर भारी वाहनों की आवाजाही पर आपत्ति जता एनएचएआई के अधिकारियों से सुरक्षा प्रमाणपत्र मांगा था। उस दौरान बैठक में एनएचएआई के अधिकारी सुरक्षा प्रमाणपत्र पेश नहीं कर पाए थे। इस पर लोगों ने कहा कि जिला प्रशासन को भी इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed