{"_id":"62c71dc321b2b976f819cc4c","slug":"head-of-the-state-will-lay-the-foundation-of-development-works-in-dadri-today-charkhidadri-news-hsr6361184193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे के मुखिया आज दादरी में, 1000 पुलिसकर्मी देंगे ड्यूटी, 7000 कुर्सियों का भी किया प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे के मुखिया आज दादरी में, 1000 पुलिसकर्मी देंगे ड्यूटी, 7000 कुर्सियों का भी किया प्रबंध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल दादरी में आयोजित होने वाली जनसभा में जिले के कई विकासपरक प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। जिले की जनता को करीब 400 करोड़ की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री के आयोजन के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों ने वीरवार को तैयारियों का जायजा लिया। रैली स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे और इसके लिए समीपवर्ती जिलों से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है। रैली स्थल पर लोगों के बैठने के लिए करीब 7000 कुर्सियों का प्रबंध किया गया है।
मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह दस बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे। उनका हेलिकॉप्टर जनता कॉलेज के बलिदान स्टेडियम में उतरेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री रोड के जरिये रैलीस्थल तक पहुंचेंगे। करीब दो किलोमीटर की दूरी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। रैलीस्थल से ही वो लघु सचिवालय समेत 15 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि दादरी नई अनाज मंडी में आज होने वाली मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रगति रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैली में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पेयजल सहित पंखे व कूलर की भी व्यवस्था की गई है। रैली के आयोजक विधायक सोमबीर सांगवान ने भी आयोजनस्थल का शुक्रवार दोपहर जायजा लिया और उसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए रैली स्थल पर इंतजाम किए गए हैं। लोगों के लिए पर्याप्त मात्रा में पेयजल की व्यवस्था की गई हैं और गर्मी से निजात दिलाने के लिए पंखे व कूलर भी लगाए गए हैं। लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां भी लगाई गई हैं। रैली में आने वाले लोगों के मनोरंजन की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
बारिश के आसार, लगाया गया वाटर प्रूफ टेंट
रैली स्थल पर मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों के बैठने के लिए 45 गुना 22 फुट आकार का वाटर प्रूफ मंच तैयार किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मंच के आगे 60 फुट की डी भी बनाई गई है। मुख्य मंच के दाईं ओर कलाकारों की प्रस्तुति के लिए मंच बनाया गया है। इस मंच से लगातार लोगों का मनोरंजन होता रहेगा। कलाकारों के मंच के पास ही पत्रकारों व छायाकारों के लिए मीडिया गैलरी बनाई गई है। लोग मुख्यमंत्री द्वारा रैली में की जाने वाली घोषणाओं को सुनने के लिए भी उत्साहित हैं।
इन परियोजनाओं के उद्घाटन के साथ विकास कार्यों की रखेंगे आधारशिला
मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रगति रैली में चरखी दादरी जिला के लिए लगभग चार सौ करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इनमें सिरसली जलघर, दादरी फायर स्टेशन, दादरी-महेंद्रगढ़, हड़ौदी माइनर, छपार-रामपुरा लिंक रोड, लोहारु फीडर व गांव सांवड़ में पचास बिस्तरों का पोर्टेबल अस्पताल शामिल है। इसके अलावा वो लघु सचिवालय भवन, हाउसिंग कॉम्पलेक्स, बौंद कॉलेज भवन का शिलान्यास भी करेंगे।
- एक हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
एसपी दीपक गहलावत ने बताया कि मुख्यमंत्री की रैली के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की इसके लिए ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि दादरी के अलावा समीपवर्ती जिलों में तैनात पुलिसकर्मियों की रैलीस्थल के अलावा शहर में अलग-अलग जगहों पर ड्यूटी लगाई गई है।
--------------
फोटो 24
रैलीस्थल पर लगाया गया वाटर प्रूफ टेंट।
फोटो 25
नई अनाज मंडी स्थित रैलीस्थल पर लोगों के बैठने के लिए रखीं कुर्सियां।