फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Haryana team won the national level volleyball tournament

हरियाणा की टीम ने जीती राष्ट्र स्तरीय वॉलीबाल स्पर्धा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 09:23 PM IST
विज्ञापन
Haryana team won the national level volleyball tournament
चरखी दादरी। ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की सीनियर वॉलीबाल स्पर्धा में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा में सभी राज्यों की टीमों ने भाग लिया था, जिसमें हरियाणा की टीम का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। इस प्रदर्शन पर वालीबाल संघ हरियाणा के पदाधिकारियों ने विजेता टीम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

वॉलीबाल संघ हरियाणा के प्रदेश महासचिव सूबे सिंह ने बताया कि भुवनेश्वर में गत 7 से 13 फरवरी तक वॉलीबाल स्पर्धा आयोजित की गई। हरियाणा के खिलाड़ियों ने इसमें चुनौती पेश करते हुए पूरे देश से आईं हुए टीमों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक तक का सफर तय किया। उन्होंने कहा कि वॉलीबाल संघ प्रधान करण चौटाला के नेतृत्व में हरियाणा टीम ने इतिहास रचा है। इस चैंपियनशिप में लगातार दूसरी बार हरियाणा की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीम में कप्तान प्रिंस मलिक, करनाल से शुभम चौधरी, रमन व अमन, पानीपत से अमित छोक्कर, कड़वासरा से मनोज, सिरसर से हेमंत, विक्रम व आयुष कासनिया, कैथल से मुकेश व अभिषेक, चरखी दादरी से देवेंद्र (मोनू) टीम का हिस्सा रहा। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन पर टीम कोच नरेश कुमार ,संदीप, ओमवीर और टीम मैनेजर विक्रम सिंह संधू और मुकेश कासनिया का सहयोग रहा। टीम को अर्जुन अवॉर्डी दलेल सिंह, अर्जुन अवॉर्डी अमीर सिंह और अंतरराष्ट्रीय रेफरी महेंद्र सिंह ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed