{"_id":"621a72d0f4d54147f00a1972","slug":"hackers-blew-66802-rupees-from-youth-s-account-in-five-transactions-charkhidadri-news-hsr625347988","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच ट्रांजेक्शन में युवक के खाते से हैकर्स ने उड़ाए 66802 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच ट्रांजेक्शन में युवक के खाते से हैकर्स ने उड़ाए 66802 रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंदकलां। कस्बा निवासी एक बैंक उपभोक्ता के खाते से हैकर्स ने 66802 रुपये निकाल लिए। ये नकदी पांच ट्रांजेक्शन के जरिये निकाली गई। पीड़ित उपभोक्ता ने इसकी शिकायत बौंदकलां थाने में दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379 और 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में बौंदकलां निवासी शेखर ने बताया कि उसका कलानौर एसबीआई शाखा में खाता है। उसने क्रेडिट कार्ड भी बनवा रखा है। शेखर ने बताया कि वो अपना क्रेडिट कार्ड बंद करवाना चाहता था और इसके लिए जब वो 25 फरवरी को मोबाइल के जरिये प्रक्रिया पूरी करने लगा तो उसके खाते से रुपये निकलने के लगातार पांच मैसेज आए। शेखर ने बताया कि हैकर्स ने उसे 66802 रुपये की चपत लगा दी।
शिकायतकर्ता के अनुसार उसके खाते से बीस हजार, 8388 रुपये, 14653, 8388 व 14653 रुपये की पांच ट्रांजेक्शन की गई है। शेखर ने बौंदकलां थाने में शिकायत देकर आरोपी पर कार्रवाई और खाते से निकाले गए रुपयों की बरामदगी करवाने की गुहार लगाई है।