{"_id":"616095368ebc3e05eb2a1f4d","slug":"grocery-and-make-up-market-started-buzzing-charkhidadri-news-hsr6139381142","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र: किराना और श्रृंगार मार्केट होने लगी गुलजार, फलों के दाम 10 से 20 रुपये बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र: किराना और श्रृंगार मार्केट होने लगी गुलजार, फलों के दाम 10 से 20 रुपये बढ़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। कोरोना काल और फिर श्राद्ध में मंदी की मार झेलने वाली विभिन्न मार्केट नवरात्र में गुलजार होने लगी है। खासकर किराना और शृंगार मार्केट का कारोबार अब रफ्तार पकड़ने लगा है और पहले दो नवरात्र पर कारोबार की स्थिति ठीक रही। शृंगार मार्केट का कारोबार करीब साढ़े 12 लाख जबकि किराना स्टोर का 40 लाख से अधिक पहुंचने का अनुमान है। दूसरी ओर नवरात्र शुरू होते ही फलों के दाम भी बढ़ गए हैं। अब सूखे नारियल की खपत तीन गुना अधिक हो गई है।
व्यापार मंडल प्रधान रविंद्र गुप्ता के अनुुसार शहर में शृंगार भवन की करीब 50 और किराना स्टोर की 200 से अधिक दुकानें हैं। नवरात्र में इन दोनों मार्केट का कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। शादियों का सीजन शुरू होने पर कपड़ा और सराफा बाजार में ग्राहकी जोरों पर रहेगी। फिलहाल नवरात्र में शहर के व्यापारियों और दुकानदारों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। वहीं, अगर पहले नवरात्र की बात करें तो बाजार में अच्छी खासी भीड़ नजर आई। एक शृंगार भवन पर औसतन 25 हजार रुपये की कमाई हुई। वहीं, माता की पूजा के लिए बनी किट बाजार में 150 से लेकर दो हजार रुपये में बिक रही है। पहले ही दिन 400 से अधिक किट बिकीं। दूसरे दिन भी जम कर बिक्री हुई। दुकानदारों के अनुसार ज्यादातर किट 200 से 500 रुपये तक की बिकीं।
दूसरी ओर नवरात्र के आगाज के साथ फलों के दाम बढ़ गए हैं। फलों के दामों में 10 से 20 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है। दो दिन पहले तक 40 रुपये प्रति दर्जन बिकने वाला केला अब 50 से 55 रुपये प्रति दर्जन और 80 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाला सेब 100 से 140 रुपये बिक रहा है। दूसरी ओर शहर में पहले जहां प्रतिदिन 150 नारियल पीस बिकते थें तो वहीं, पहले नवरात्र पर 450 से अधिक नारियल बिके। नारियल का रेट पांच से दस रुपये प्रति पीस बढ़ा है।
विज्ञापन
दुकानदार बोले : कई दिन झेली मंदी, कारोबार में अब आएगी तेजी
श्राद्ध में कामकाज बेहद मंदा रहा। अब नवरात्र में शृंगार भवन मार्केट का कारोबार तेजी पकड़ेगा। पहले दिन कारोबार की स्थिति ठीक रही और आगे इसमें और तेजी आने की उम्मीद है।
राजेश कुमार, दुकानदार
मार्केट में श्राद्ध के दिनों में खरीददारी बिल्कुल बंद हो गई थी और गाहक कम आ रहे थे। श्राद्ध के दिनों में केवल 20 प्रतिशत ही कारोबार हो रहा था लेकिन अब नवरात्रों में कारोबार 80 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है।
दलीप कुमार, दुकानदार