फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Foreign liquor found without permit in licensed shops, 2201 bottles seized

Charkhi Dadri News: लाइसेंसी ठेकों पर मिली बिना परमिट की विदेशी शराब, 2201 बोतलें जब्त

Thu, 21 Sep 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 21 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Foreign liquor found without permit in licensed shops, 2201 bottles seized
घिकाड़ा चौक ठेका पर जांच करते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और आबकारी विभाग के अ​धिकारी। 
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में आबकारी विभाग की टीम ने वीरवार को शराब ठेकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जगदीश वाइन्स के तीन ठेकों पर टीम पहुंची और दो जगहों पर बिना परमिट के बीच जा रही विदेशी शराब की 2201 बोतलें बरामद कीं। वहीं, इस फर्म के तीसरे ठेके पर देर रात तक जांच जारी थी। इनके अलावा नियमों की अनदेखी करने पर इमलोटा स्थित देसी और अंग्रेजी शराब के एक ठेके को सील किया गया।
विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि चरखी दादरी जिले में आबकारी विभाग से लाइसेंस लेकर चलाए जा रहे कुछ ठेकों पर बिना परमिट की विदेशी शराब बेची जा रही है। इस पर संज्ञान लेकर टीम ने सुबह करीब 11 बजे कार्रवाई शुरू की। टीम पहले इमलोटा स्थित शराब ठेके पर पहुंची और जांच की। वहां नियमों की अवहेलना कर रखी गई शराब बरामद हुई। इस पर संज्ञान लेकर टीम ने ठेके को तीन दिन के लिए सील कर दिया और कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई का हिस्सा रहे एक अधिकारी ने बताया कि नियमानुसार ठेकेदार पर प्रति बोतल 100 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

इमलोटा में कार्रवाई करने के बाद टीम शहर के घिकाड़ा चौक स्थित जगदीश वाइन्स की ब्रांच पर दबिश दी। यहां टीम ने करीब पांच घंटे तक कार्रवाई की और इस दौरान यहां बिना परमिट की विदेशी शराब मिली। टीम ने यहां से 178 पेटी शराब बरामद की। वहीं, सिटी थाना पुलिस को मौके पर बुलाकर ये शराब की पेटियां सुपुर्द की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच-334 बी स्थित ठेके पर भी पहुंची टीम
घिकाड़ा चौक ठेके पर कार्रवाई करने के बाद टीम एनएच 334-बी पर कलियाणा मोड़ स्थित जगदीश वाइन्स की दूसरी ब्रांच पर पहुंची। टीम ने यहां भी करीब डेढ़ घंटे तक जांच की और यहां से भी बिना परमिट की विदेशी शराब की 65 बोतलें जब्त की गई। यहां से भी पुलिस टीम ने शराब की बोतलें जब्त कर ली।

बस स्टैंड रोड ठेका पर जारी थी जांच
एनएच 334-बी पर स्थित जगदीश वाइन्स की दूसरी ब्रांच पर कार्रवाई करने के बाद संयुक्त टीम बस स्टैंड रोड स्थित तीसरी ब्रांच पर पहुंची। रात करीब साढ़े आठ बजे तक भी टीम यहां डेरा डाले हुई थी। हालांकि खबर लिखे जाने तक यहां कुछ गड़बड़ी मिली या नहीं, इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी।



लाइसेंसी ठेकों पर बिना परमिट की विदेशी शराब बेचने का मामला पकड़ा में आया है। टीम ने इमलोटा स्थित एक ठेके को तीन दिन के लिए सील किया है जबकि शहर स्थिति दो ठेकों से 2201 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। शहर के तीसरे ठेका पर अभी जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
-अमरजीत, इंस्पेक्टर, आबकारी एवं कराधान विभाग



पुलिस ने शहर स्थित दो ठेकों से शराब जब्त कर कब्जे में ले ली है। एक ठेके से 178 पेटी और दूसरे से 65 बोतलें जब्त की गई है। आगामी कार्रवाई जारी है।
-राजकुमार, प्रभारी, चरखी दादरी, सिटी थाना


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed