फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   47,903 students participated in the road safety quiz

Charkhi Dadri News: सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी में 47,903 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Tue, 01 Sep 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 01 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
47,903 students participated in the road safety quiz
प्रथम स्तर की परिक्षा देते हुए विद्यार्थी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे, करनाल व पुलिस अधीक्षक दादरी के दिशा-निर्देशानुसार सोमवार को जिले में सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 2026-27 के प्रथम स्तर का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 47,903 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक विक्रांत सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीमों ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर निर्धारित समयानुसार प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, सुरक्षित आवागमन और यातायात अनुशासन से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन


सुरक्षित सड़क व्यवहार के प्रति किया जागरूक
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ सड़क पर जिम्मेदार एवं सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, यातायात संकेतों का पालन करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार और समाज को भी करें जागरूक
विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने माता-पिता, परिवार के सदस्यों, मित्रों और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों और युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों तक सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी को रोचक एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाया गया।


पुलिस की आमजन से अपील
यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रांत सिंह ने आमजन से अपील की कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें और स्वयं के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सभी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed