फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Patwaris and Kanungos to return to work from today

Charkhi Dadri News: आज से काम पर लौटेंगे पटवारी-कानूनगो

Tue, 01 Sep 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 01 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Patwaris and Kanungos to return to work from today
चरखी दादरी। द पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन दादरी का किला मैदान में चल रहा सांकेतिक धरना सोमवार को समाप्त हो गया। एसोसिएशन के जिला प्रधान कुलबीर छिल्लर की अध्यक्षता में आयोजित धरने में राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने बताया कि सरकार के साथ दूसरे दौर की वार्ता सफल रहने के बाद उनकी प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई है। एसोसिएशन के अनुसार अब फसलों की गिरदावरी का कार्य मुख्य रूप से सैटेलाइट तकनीक के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

पटवारियों को केवल मेरा फसल-मेरा ब्योरा और सैटेलाइट गिरदावरी के बाद आने वाले मिसमैच डेटा का फोटो सहित सत्यापन करना होगा। जिन पटवारियों के पास कार्यभार अधिक होगा उनके सहयोग के लिए कृषि विभाग के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में बताया गया कि भूमि रिकॉर्ड से जुड़े पोर्टल की तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए सरकार ने कुछ समय मांगा है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सभी कमियां दूर होने के बाद ही पटवारियों और कानूनगो से पोर्टल पर नियमित कार्य कराया जाएगा।
इसके अलावा एसोसिएशन की अन्य मांगों पर भी उच्च अधिकारियों के साथ सहमति बन चुकी है और जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी किए जाएंगे। तहसील दादरी के उपप्रधान पवन फोगाट ने कहा कि यह जीत सभी पटवारियों और कानूनगो की एकजुटता, धैर्य और संघर्ष का परिणाम है।

उन्होंने आंदोलन के दौरान समर्थन देने वाले सामाजिक, कर्मचारी और किसान संगठनों का आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन ने घोषणा की कि 20 अगस्त से पूरे प्रदेश में चल रहा सांकेतिक धरना समाप्त कर मंगलवार से सभी पटवारी और कानूनगो अपने कार्य पर लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed