फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Body of private school teacher found hanging in vacant house

Charkhi Dadri News: निजी स्कूल के शिक्षक का खाली मकान में फंदे से लटका मिला शव

Tue, 01 Sep 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 01 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Body of private school teacher found hanging in vacant house
चरखी दादरी। बेरला निवासी 42 वर्षीय निजी स्कूल शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों फंदा लगाने से मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे परिजनों को उसका शव गांव के हरिया मांढी मोड़ स्थित एक खाली मकान में मिला।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर बाढड़ा थाना पुलिस, डीएसपी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची व घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतक बबलू गांव के ही एक निजी स्कूल में शिक्षक के तौर पर कार्यरत था। इसके अलावा वह हरिया मांढी मोड़ पर सीएचसी भी चलाता था।
विज्ञापन

बताया गया कि सोमवार सुबह वह रोजमर्रा के काम किए। बाद में उसने अपने चाचा के खाली पड़े मकान में जाकर चद्दर से फंदा लगा लिया। परिजनों के अनुसार, सोमवार को जब बबलू स्कूल नहीं पहुंचा तो स्कूल के हेडमास्टर ने फोन कर इसकी जानकारी परिवार को दी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाश के दौरान सीएचसी से कुछ दूरी पर स्थित उसके चाचा के खाली मकान में उसका शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर दादरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
यहां चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक बबलू शादीशुदा था और मृतक की पत्नी रक्षा बंधन पर मायके गई हुई थी। वह एक लड़के व एक लड़की का पिता था।

पुलिस ने मृतक के पिता मनफूल के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है। जांच अधिकारी एचसी जोगेंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed