फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Parul secured first place in the poster-making competition

Charkhi Dadri News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता पारुल रही प्रथम

Tue, 01 Sep 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 01 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Parul secured first place in the poster-making competition
बिरोहड़ राजकीय कॉलेज में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। गांव बिरोहड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह हुड्डा के दिशा-निर्देशन में उद्यमिता प्रकोष्ठ की ओर से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पारुल ने प्रथम स्थान पाया। कार्यक्रम की आयोजक एवं उद्यमिता प्रकोष्ठ की प्रभारी सुनीता ने विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध व्यवसायिक अवसरों, स्वरोजगार की संभावनाओं व स्थानीय संसाधनों पर आधारित व्यावसायिक विचारों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपने आसपास की आवश्यकताओं और समस्याओं को पहचान कर उन्हें नए व्यवसायिक अवसरों में परिवर्तित करने की दिशा में सोचें। प्रशासनिक प्रभारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में नवाचार, नेतृत्व क्षमता, समस्या-समाधान कौशल एवं उद्यमशील दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पारुल प्रथम स्थान पर रही। सोनिया व इंदू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि तृतीय स्थान प्रिया व भारती को मिला। इस दौरान नरेंद्र, मोनिका, रीना, सतपाल व वीरेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed