फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Electricity employees staged a protest against the government's failure to fulfill its promises

Charkhi Dadri News: सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 01 Sep 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 01 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees staged a protest against the government's failure to fulfill its promises
उपमंडल बिजली कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में भागीदारी करते बिजली कर्मचारी। - फोटो : 1
बाढड़ा। बिजली निगम कार्यालय परिसर में प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी और बिजली क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों के लिए कर्मचारियों ने दो घंटे का रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन सुबह 10 से 12 बजे तक किया गया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। प्रदर्शन की अध्यक्षता एमएसईबी यूनियन के सब यूनिट प्रधान अरविंद छिल्लर, एएचपीसी वर्कर यूनियन के सब यूनिट प्रधान सुभाष द्वारका और एससीबीसी यूनियन के प्रधान विनोद जेवली ने की। एएचपीसी यूनियन के यूनिट कैशियर प्रविंद्र भांडवा और एचएसईबी यूनियन के सचिव रमेश गोपी ने बैठक को संबोधित किया।
विज्ञापन

एचएसईबी यूनियन के पूर्व राज्य वित्त सचिव राजकुमार सांगवान ने कहा कि 10 अगस्त को सरकार के साथ हुई बातचीत में आश्वासन दिया गया था कि 10 अक्तूबर तक सरकार बिजली क्षेत्र से जुड़े किसी भी फैसले को लागू नहीं करेगी। इसके बावजूद एचईआरसी की ओर से गुरुग्राम-द्वितीय को लाइसेंस देने की सिफारिश किए जाने से कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने वादे से पीछे हट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नेता प्रविंद्र भांडवा ने एग्री डिस्कॉम कंपनी को रद्द करने, स्मार्ट मीटर योजना वापस लेने की मांग की। रोष प्रदर्शन में सूरजभान, राजेश सांगवान, मंजिल, उमेश, जगत सिंह, संजय, हरीश, विजेंद्र, राजेश, विजय, सुनील, कृष्ण, गुलशन आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed