फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Follow the traffic rules, do not drive the vehicle till the age of 18

ट्रैफिक नियमों का करें पालन, 18 के होने तक न चलाएं वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Follow the traffic rules, do not drive the vehicle till the age of 18
कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते शिक्षक सेवानंद। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। अमर उजाला फाउंडेशन और ट्रैफिक पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को गांव समसपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। आयोजन में ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर रामकिशन ने विद्यार्थियों को नियमों का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए और 18 वर्ष की उम्र पूरी करने से पहले वाहन नहीं चलाने चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित सभी को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों ने ट्रैफिक टीम से सवाल पूछकर जिज्ञासाओं को शांत किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह साढ़े दस बजे हुई। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य सुरेंद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन से विद्यार्थियों और समाज के लिए बेहद जरूरी हैं। ऐसे आयोजन से आमजन व विद्यार्थियों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता आती है। कार्यक्रम में अध्यापक डॉ. सेवानंद शर्मा, अनीता, रितू, रिंकूबाला, उषा जाखड़, पुनीता, मीनाक्षी, अंजूबाई, इंदिरा फौगाट, मीना आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, एसआई रामकिशन ने कहा कि सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। हर साल देश में लाखों लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालना करना चाहिए। ऐसा करके हम सड़क हादसों में कमी ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर सड़क हादसों का कारण नशा और रफ्तार बनता है। हमारी एक छोटी सी लापरवाही परिवारों को जीवनभर का दर्द दे सकती है। इसलिए हमेशा ट्रैफिक नियमों के अनुसार ही वाहन चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के सवालों के दिए ये जवाब
सवाल: अगर 18 वर्ष से कम उम्र में कोई वाहन चलाता है तो क्या कार्रवाई होती है?
जवाब: यह ट्रैफिक नियमों के खिलाफ है और किशोर के वाहन चलाते पकड़े जाने पर मां-बाप पर भी कार्रवाई संभव है।
सवाल: वाहन चलाते समय कौन-कौन से दस्तावेज होने चाहिए?
जवाब: वाहन चलाते समय लाइसेंस, आरसी, प्रदूषण सर्टिफिकेट आदि दस्तावेज होने चाहिए। साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन भी जरूरी है।
सवाल: 18 वर्ष की उम्र पूरी होने पर ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनवा सकते हैं?
जवाब: पहले हमें लर्नर लाइसेंस बनवाना होगा और उसके बाद लाइट और फिर हैवी लाइसेंस बनवा सकते हैं। इसके लिए टेस्ट लिया जाता है।
सवाल: अगर गलती से ट्रैफिक नियम तोड़ते पकड़े जाएं, तो क्या करें?
जवाब: अगर हमसे गलती होती है तो इसे छिपाए नहीं। कुछ लोग ट्रैफिक नियम तोड़ते पकड़े जाने पर फरार होने का प्रयास करते हैं जो कि गलत है।
विद्यार्थी बोले: आयोजन में सीखने को मिला बहुत कुछ
- ऐसे कार्यक्रम कुछ समय के अंतराल पर जरूर होने चाहिए। आज के आयोजन से मुझे ट्रैफिक नियमों के बारे में पूरी जानकारी मिली है और भविष्य में मैं सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करूंगा।
-अंकुर, विद्यार्थी
- इस प्रकार के कार्यक्रम से ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी मिलती है। अगर प्रत्येक नागरिक ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक होगा तो इससे सड़क हादसों में स्वत: कमी आएगी।
-अजय, विद्यार्थी
- कई ट्रैफिक नियम ऐसे थे जिनकी मुझे जानकारी नहीं थी। मैं अब 18 साल का होने के बाद ही वाहन चलाऊंगी। इसके अलावा सड़क पर चलते समय भी हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करूंगी।

- करिश्मा, छात्रा
- लाइसेंस बनवाते वक्त ट्रैफिक नियमों के बारे में प्रश्न पूछे जाते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम में ट्रैफिक नियमों के बारे में जानने को मिला। आगे चलकर यह जानकारी बहुत फायदेमंद साबित होगी।
-नीरज, छात्रा

समसपुर राजकीय स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में मौजूद विद्यार्थी और शिक्षक।

समसपुर राजकीय स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में मौजूद विद्यार्थी और शिक्षक।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed