फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   fauji told i will give you genrator diesel for postmortem

Charkhi Dadri News: फौजी बोला-डीजल के रुपये ले लो भाई का पोस्टमार्टम जल्दी कर दो

Sun, 06 Apr 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 06 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
fauji told i will give you genrator diesel for postmortem
दादरी नागरिक अस्पताल के शवगृह के बाहर खड़े होकर बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते मृतक के
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी नागरिक अस्पताल में एक साल से नियमित अंतराल पर बिजली गुल होने की समस्या आ रही है। शनिवार सुबह भी साढ़े तीन घंटे बत्ती गुल रही। इससे दो शवों के पोस्टमार्टम करने में देरी हुई। वहीं, पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर खड़े एक मृतक के फौजी भाई ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान उठा दिया। मृतक विक्रम के फौजी भाई राहुल ने चिकित्सक से कहा कि जेनरेटर चलाने के लिए डीजल के रुपये मुझसे ले लो और छोटे भाई का पोस्टमार्टम जल्दी कर दो।
कंहेटी गांव निवासी विक्रम का शव शुक्रवार सुबह गांव स्थित एक बंद मकान के पीछे मिला था। शाम को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव दादरी नागरिक अस्पताल लाई थी। दादरी सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शनिवार रात ही प्रक्रिया पूरी कर ली थी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब आठ बजे परिजन अस्पताल पहुंच गए। ताकि, पोस्टमार्टम करवाकर शव जल्दी घर ले जा सकें। वहीं, पुलिस और चिकित्सकों का बोर्ड भी सुबह साढ़े 8 बजे पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर पहुंच गया। उसी दौरान पता चला कि बिजली गुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े 10 बजे तक विक्रम के परिजनों, पुलिस और चिकित्सकों के बोर्ड ने इंतजार किया, लेकिन, बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। वहीं, कंहेटी निवासी विक्रम के फौजी भाई राहुल ने बोर्ड में शामिल चिकित्सकों से जेनरेटर चलाने के लिए कहा तो डीजल न होने का तर्क मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed