{"_id":"64c0e09b769da20ba70f61fa","slug":"father-of-ias-arrested-for-speaking-casteist-words-against-dadri-dc-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: डीसी के खिलाफ जातिसूचक शब्द बोलने पर आईएएस का पिता गिरफ्तार, बाजार बंद के दौरान कही थी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dadri: डीसी के खिलाफ जातिसूचक शब्द बोलने पर आईएएस का पिता गिरफ्तार, बाजार बंद के दौरान कही थी बात
Wed, 26 Jul 2023 02:30 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:30 PM IST
सार
दादरी में 9 दिन से भरे पानी की निकासी न होने पर नगर व्यापार मंडल ने मंगलवार को दादरी बाजार बंद रखकर आंबेडकर चौक पर बैठक की। बैठक में शहर में मिष्ठान भंडार चलाने वाले आईएएस सौरभ स्वामी के पिता अशोक स्वामी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी में जलभराव के चलते दादरी बाजार बंद प्रदर्शन में डीसी प्रीति के खिलाफ जातिसूचक शब्द बोला एक आईएएस अधिकारी को महंगा पड़ा गया। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ और प्रदर्शन के लिए बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात कृषि विभाग के एडीओ जितेंद्र कुमार ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। इस पर संज्ञान लेकर पुलिस ने आरोपी अशोक स्वामी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार ने की है।
विज्ञापन
दादरी में 9 दिन से भरे पानी की निकासी न होने पर नगर व्यापार मंडल ने मंगलवार को दादरी बाजार बंद रखकर आंबेडकर चौक पर बैठक की। बैठक में शहर में मिष्ठान भंडार चलाने वाले आईएएस सौरभ स्वामी के पिता अशोक स्वामी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उस दौरान उन्होंने डीसी प्रीति की यूपीएससी रैक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वो कोटा विशेष से डीसी बनी हैं।
विज्ञापन
उनकी इस बात का बैठक में मौजूद व्यापारियों और अन्य लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और उन्होंने माइक के जरिये ही चूक सुधारने का प्रयास किया। बाद में संबोधन का एक वीडियो सोशल मीडिया भी वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि देर रात इस मुद्दे को लेकर दलित समुदाय के प्रबुद्ध लोगों ने मंथन भी किया। वहीं, बंद प्रदर्शन के दौरान बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात जितेंद्र कुमार ने सिटी थाने में इस संबंध में शिकायत सौंप दी जिसके आधार पर अशोक स्वामी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दादरी डीसी और आरोपी का बेटा एक बैच के आईएएस
बता दें कि दादरी डीसी प्रीति वर्ष 2015 के बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वहीं, अशोक स्वामी के बेटे सौरभ स्वामी भी इसी बैच्के आईएएस अधिकारी हैं। ऐसे में अशोक स्वामी का डीसी प्रीति की यूपीएससी रैंक पर तंज कसना समाज के लोगों को भी अखर रहा है।
अधिकारी के अनुसार
इस संबंध में ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने शिकायत दी है जिसके आधार पर आरोपी अशोक स्वामी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। -अशोक कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर, चरखी दादरी।