{"_id":"679b1d83f0c2fe7a23041209","slug":"family-members-cremated-the-youth-who-committed-suicide-in-dadri-suicide-note-found-the-next-morning-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: आत्महत्या करने वाले युवक का परिजनों ने किया दाह-संस्कार, अगली सुबह मिला सुसाइड नोट; 6 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dadri: आत्महत्या करने वाले युवक का परिजनों ने किया दाह-संस्कार, अगली सुबह मिला सुसाइड नोट; 6 लोगों पर केस दर्ज
Thu, 30 Jan 2025 12:04 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:04 PM IST
सार
भागवंती ने पुलिस शिकायत में बताया कि सुसाइड नोट मिलने के बाद उसे पूरा शक है कि राहुल को उपरोक्त लोगों ने बार- बार परेशान करके आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। इससे परेशान होकर ही राहुल ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
बाढड़ा थाना पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
चरखी-दादरी के बाढड़ा उपमंडल के द्वारका गांव निवासी राहुल (22) ने 28 जनवरी को गांव के एक प्लॉट में फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। परिजनाें ने पुलिस को सूचित किए बिना उसका दाह-संस्कार कर दिया था। अगली सुबह कमरे से परिजनों को राहुल द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट उसके बिस्तर से बरामद हुआ। इसके आधार पर अब बाढड़ा थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
द्वाराक निवासी महिला भागवंती ने बाढड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके तीन बच्चे थे जिनमें दो बेटे थे जबकि एक बेटी है। बड़ा बेटा राहुल चिनाई मिस्त्री का काम करता था। 28 जनवरी को उन्हें सूचना मिली कि राहूल ने महेंद्र पुत्र रिछपाल के प्लाॅट मे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
इसके बाद भागवंती, उसका पति रविन्द्र और अन्य लोग महेंद्र के प्लॉट मे पहुंचे। रात करीब साढ़े नौ बजे परिजनों ने गांव के व्यक्तियों के साथ राहुल का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी क्योंकि तब तक उन्हें किसी पर कोई संदेह नहीं था। मृतक जहां सोता था वहां 29 जनवरी को उसके हिसाब- किताब की कॉपी मिली जिसमे राहुल ने अपने हाथ से एक पेज पर लिखा हुआ था कि या तो आत्महत्या कर ले नहीं तो हम तुम्हे मार डालेंगे। सुसाइड नोट में महेंद्र, पूजा ,विनोद, वेदप्रकाश, सोनू व चंद्रकलां का नाम लिखा हुआ मिला। इतना ही नहीं सुसाइड नोट में मिला मिला कि महेंद्र से 50,000 रुपए मांगता हूं और पैसे माता-पिता को दे देना।
विज्ञापन
भागवंती ने पुलिस शिकायत में बताया कि सुसाइड नोट मिलने के बाद उसे पूरा शक है कि राहुल को उपरोक्त लोगों ने बार- बार परेशान करके आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। इससे परेशान होकर ही राहुल ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
डायल 112 पर परिजनों ने की कॉल
भागवंती देवी ने बताया कि सुसाइड नोट मिलने के बाद उन्होंने 112 पर कॉल की। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसके बाद महिला की ओर से लिखित शिकायत और सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा गया।