फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Every complaint coming in the camp will be resolved: Ashish Sangwan

शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत का होगा समाधान : आशीष सांगवान

Mon, 10 Feb 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 10 Feb 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Every complaint coming in the camp will be resolved: Ashish Sangwan
लघु सचिवालय में आयोजित शिविर में फरियादियों की समस्याएं सुनते एसडीएम आशीष सांगवान। - फोटो : 1
चरखी दादरी। कोई पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसे लेकर समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए। ये बातें एसडीएम आशीष सांगवान ने समाधान शिविर में फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए कहीं। उनके साथ सीटीएम जितेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने लघु सचिवालय के सभागार में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ समाधान शिविर लगाकर आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के अलावा उपमंडल स्तर पर प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनी जा रही हैं। नागरिक अपने संबंधित उपमंडलाधीश कार्यालय में अपनी समस्याएं रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में आम नागरिकों की प्रॉपर्टी आईडी, बिजली, पानी, राशन कार्ड, परिवार पहचानपत्र तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं आदि समस्याएं सुनी गईं। उन्होंने मौके पर ही मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के माध्यम से नागरिकों से प्राप्त कई समस्याओं का तत्परता से समाधान करते हुए शिकायतकर्ताओं को राहत पहुंचाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed