{"_id":"68ffcd5be3ec663c07029021","slug":"encroachment-erased-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-146720-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एसडीएम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एसडीएम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
Tue, 28 Oct 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
सड़क के पास से बोर्ड हटवाते एसडीएम आशीष सांगवान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। बाढड़ा कस्बे के मुख्य चौक पर सोमवार शाम को एसडीएम आशीष सांगवान के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष सुंदर पाल भी मौजूद रहे। टीम ने दुकानों के आगे रखे सामान को हटवाया और सड़क पर कब्जा जमाए रेहड़ी-फड़ी वालों को सख्त हिदायत दी कि वे तुरंत रास्ता खाली करें।
एसडीएम ने कहा कि सड़कें जनता के आवागमन के लिए हैं। किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि आगे भी दुकानों के सामने सामान रखा मिला तो सामान जब्त करने के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के चालान भी किए गए। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जनता को स्वच्छ और सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध करवाना है। इसलिए सभी से सहयोग की अपील की गई है।