{"_id":"69d5656f6edee37e3a058822","slug":"electricity-supply-will-be-closed-from-8-am-to-6-pm-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-153608-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सुबह आठ से शाम छह बजे तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सुबह आठ से शाम छह बजे तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
Wed, 08 Apr 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिजली निगम ने फसल कटाई सीजन को देखते हुए ग्रामीण फीडरों में दिन के समय बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया है। अब 20 अप्रैल तक दिन में सुबह आठ से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। हर साल करीब 200 एकड़ में खड़ी व खलिहान में रखी फसलें बिजली शार्ट-शर्किट की वजह से आग की भेंट चढ़ जाती हैं जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान होता है।
इस समय रबी की फसलों की कक लाख 60 हजार एकटाई एवं कढ़ाई का काम जोरों पर है। किसान दिन-रात कटाई एवं कढ़ाई के काम में जुटे हैं। जिले में हर साल बिजली से शार्ट-शर्किट आदि से फसल जलने की घटनाएं होती हैं जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ता है।
बिजली की मेन व घरेलू आपूर्ति की लाइनें खेतों से ही गुजर रही हैं। खेतों के ऊपर से लाइनें गुजरने की वजह से आग लगने की घटनाएं होती रही हैं। खासकर जिले के रेतीला एरिया बाढड़ा में बिजली चालित ट्यूबवेल ज्यादा संख्या में हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में बिजली के पोल व तार ज्यादा संख्या में लगे हुए हैं। कई जगह लटकते हुए तार भी हादसों का कारण बनते हैं। आग लगने पर किसानों के लिए आग बुझाना मुश्किल काम हो जाता है।
विज्ञापन
फसल कटाई के सीजन को देखते हुए दमकल विभाग भी सतर्क बना हुआ हैं। जिले में चार दमकल गाडि़यां 24 घंटे के लिए तैनात की गई हैं। कर्मचारियों को सतर्क रहने को कहा गया है ताकि आग लगने की घटना होने पर तत्काल प्रभाव से काबू पाया जा सके। बाढड़ा ब्लॉक के लिए एक दमकल गाड़ी तैनात की गई है।