{"_id":"5f8f30e68ebc3e9c03340b8c","slug":"drinking-water-supply-was-not-available-in-mauri-village-homes-for-a-month-women-blocked-the-dadri-kanina-road-charkhidadri-news-rtk5793020179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौड़ी गांव के घरों में एक माह से नहीं हुई पेयजल आपूर्ति, महिलाओं ने दादरी-कनीना रोड पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौड़ी गांव के घरों में एक माह से नहीं हुई पेयजल आपूर्ति, महिलाओं ने दादरी-कनीना रोड पर लगाया जाम
विज्ञापन
Drinking water supply was not available in Mauri village homes for a month, women blocked the Dadri-Kanina road
- फोटो : CharkhiDadri
मौड़ी गांव के ग्रामीण पिछले एक माह से पेयजल संकट झेल रहे हैं। जन स्वास्थ्य विभाग को समस्या से अवगत करवाने के बाद भी समस्या जस की तस है। विभाग की अनदेखी के चलते महिलाओं का गुस्सा मंगलवार सुबह फूट पड़ा और उन्होंने दादरी-कनीना रोड पर जाम लगा दिया। गांव के सरपंच ने जल्द समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया।
दरअसल मौड़ी गांव में दूषित पानी की निकासी न होना बड़ी समस्या थी। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए गांव में सीवर लाइनें डाली गईं हैं। सीवर लाइन के चलते करीब 70 घरों तक पेयजल आपूर्ति करने वाली लाइन को भी शिफ्ट करना पड़ा है। लाइन शिफ्ट की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही 70 घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं हुई है।
महिला सरोज, सुनीता, ऊषा, पूजा, भतेरी, कौशल्या, मनीता, भतेरी और सुलोचना आदि ने बताया कि पिछले एक माह से वे अपने स्तर पर पानी का प्रबंध करने को विवश हैं। विभाग को कई बार समस्या से अवगत करवाया गया है, लेकिन इसके बाद भी पेयजल संकट से उन्हें निजात नहीं मिल पाई। विभागीय नजरअंदाजी से खफा महिलाएं मंगलवार सुबह दादरी-कनीना रोड पर उतर आईं और उन्होंने जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही झोझूकलां थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समस्या को लेकर महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने एक न सुनी। इसके बाद सरपंच अमरजीत सिंह वहां पहुंचे और उन्होंने समस्या का समाधान करवाने का महिलाओं को आश्वासन दिया, जिसके बाद वे जाम खोलने को तैयार हो गईं।
विज्ञापन
कनेक्शन करवाने की कवायद शुरू
जनस्वास्थ्य विभाग दूसरी जगह पेयजल लाइन पहले ही डाल चुका है, लेकिन इसका कनेक्शन नहीं किया गया। इसके चलते ही करीब 70 घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। महिलाओं के जाम लगाने के बाद विभाग ने लाइन का कनेक्शन करवाने की कवायद शुरू कर दी है।
पेयजल समस्या के चलते ग्रामीणों ने करीब बीस मिनट के लिए जाम लगाया था और उन्हें आश्वस्त कर मैंने जाम खुलवा दिया। विभाग ने पेयजल लाइन का कनेक्शन करवा दिया है और जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
अमरजीत, सरपंच, मौड़ी