फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Demand for action against corrupt afficials

भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी करते हैं लोगों को परेशान

Wed, 11 Nov 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against corrupt afficials
डीसी राजेश जोगपाल को मांगपत्र सौंपते हुए भ्रष्टाचार मुक्त कमेटी के सदस्य। - फोटो : CharkhiDadri
भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों, खापों के प्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं और राजनेताओं ने एक मंच पर आकर डीसी राजेश जोगपाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें ज्ञापन सौंपा जिसमें लघु सचिवालय को भ्रष्टाचार का अड्डा बताया गया है। नौ सूत्रीय मांगपत्र में डीसी से व्यवस्था में सुधार की मांग की गई है। वहीं, डीसी राजेश जोगपाल ने आश्वस्त करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर हर हाल में कार्रवाई की जाएगी और वो अपने स्तर पर ऐसे कर्मचारियों की पहचान करेंगे। डीसी ने दावा करते हुए कहा कि बहुत जल्द लघु सचिवालय की व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा और सरकारी फीस से ऊपर किसी को एक पैसा भी नहीं लेने दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही सामाजिक संगठनों, बार एसोसिएशन, खापें और जनप्रतिनिधियों ने एक मंच पर आकर जिले में भ्रष्टाचार फैलाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान किया था। इसके तहत भ्रष्टाचार कमेटी का गठन किया गया जिसमें जिले के मौजिज लोगों को शामिल किया गया। पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार मंगलवार को मौजिज लोग डीसी विजय जोगपाल से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

डीसी ने भ्रष्टाचार मुक्त कमेटी की बातें सुनीं और उसके बाद उन्हें आश्वस्त किया। भ्रष्टाचार मुक्त कमेटी के सदस्यों ने डीसी से कहा कि भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी जनता को परेशान करते हैं। दस्तावेज और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी आवेदकों की फाइलें लटका दी जाती हैं ताकि लोग दलालों की मदद लेकर अपने काम करवाएं। इस पर डीसी ने कहा कि ऐसे कर्मचारियों के नाम भी उन्हें बताएं ताकि तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जा सके। डीसी ने स्पष्ट कहा कि वो अपने स्तर पर भी ऐसे कर्मचारियों की पहचान करवाएंगे और अगर कोई भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया गया तो उसे तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाएगा। डीसी से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता संजीव तक्षक, पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढ़ी, चरखी के पूर्व सरपंच जोरावर सिंह, राजू मान, सत्यवान शास्त्री, राजा गोदारा, जीतू चरखी, एडवोकेट विरेंद्र डुडी, एडवोकेट प्रवीन तक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व विधायक बोले, डीसी साहब व्यवस्था में सुधार जरूरी
भ्रष्टाचार मुक्त कमेटी में भाजपा के पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढ़ी भी शामिल रहे। उन्होंने भी लघु सचिवालय में चल रहे भ्रष्टाचार के खेल पर लगाम लगाने की डीसी से मांग की। पूर्व विधायक ने कहा कि डीसी साहब व्यवस्था में सुधार बेहद जरूरी है। भ्रष्टाचारियों से जनता त्रस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed