फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   DAP fertilizer distributed in the police station in Charkhi Dadri of Haryana

पुलिस पहरे में खाद वितरण: थाने में टोकन देकर किसानों को बांटे डीएपी के 6000 बैग, दो लाख बैग की मांग, पहुंचे सिर्फ 14 हजार

Sat, 23 Oct 2021 10:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चरखी दादरी(हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, चरखी दादरी(हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 23 Oct 2021 10:30 PM IST
सार

चरखी दादरी में 10 हजार एमटी यानी दो लाख बैग डीएपी खाद की मांग है, जबकि जिले में सिर्फ 14000 बैग खाद ही पहुंचा है। किसानों की खाद के लिए लंबी कतारें लग रहीं हैं। शनिवार को भीड़ के चलते पुलिस ने परशुराम चौक से कोर्ट परिसर तक का मार्ग बंद करके खाद वितरित किया।

विज्ञापन
DAP fertilizer distributed in the police station in Charkhi Dadri of Haryana
थाने में खाद के लिए लगी किसानों की कतार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी जिले में खाद के लिए मारामारी लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को नई अनाजमंडी में खाद वितरण के दौरान हुए हंगामे और किसानों के विरोध के चलते शनिवार को शहर थाना में खाद के लिए टोकन वितरण किया गया। करीब 6000 बैग शनिवार को बांटे गए। करीब एक हजार बैग बाढड़ा में बांटे गए। चरखी दादरी के लिए 14000 बैग ही आए थे, जिनका वितरण दो दिन में हो चुका है और अब आगे खाद का वितरण कब होगा यह खाद के बैग आने पर निर्भर है।

विज्ञापन


खाद के लिए सुबह-सवेरे ही किसान अनाजमंडी पहुंचने लगे थे। पता लगने के बाद किसान शहर थाना पहुंचे। दिनभर चली धक्का-मुक्की के बीच किसानों को टोकन बांटे गए। महिलाओं की भी खासी भीड़ खाद लेने के लिए उमड़ी। कृषि विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पर्याप्त खाद आएगी और सभी को वितरित की जाएगी। जिले में 10 हजार एमटी यानी करीब दो लाख बैग खाद की जरूरत है।
विज्ञापन


जिले में खाद का संकट गहराया हुआ है। शुक्रवार को खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने मंडी गेट को बंद कर दिया था और वैश्य स्कूल चौक के पास जाम लगा दिया था। जिसके बाद खाद के कुछ बैग पहुंचे थे। कृषि विभाग अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11 बजे तक खाद का वितरण किया गया। चरखी दादरी में चार हजार बैग और बाढड़ा में तीन हजार बैग खाद के बांटे गए। व्यवस्था बनाने में पुलिस और अधिकारियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन



थाने में खाद के लिए लगी किसानों की कतार।

इसी परेशानी के चलते अधिकारियों ने शनिवार को खाद के लिए टोकन वितरण का कार्य शहर थाना में करने का निर्णय लिया। खाद लेने के लिए सुबह पांच बजे ही किसान पहुंचने लगे थे और साढ़े सात बजे तक किसानों की भारी भीड़ शहर थाना परिसर में उमड़ गई थी।


यह भी पढ़ें : एलीट महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता: किसी ने छुपकर किया अभ्यास तो किसी ने बॉक्सर बनने के लिए सहे ताने

व्यवस्था बनाने में यहां भी पुलिस के पसीने छूटे और पुलिस ने व्यवस्था बनाने के लिए परशुराम चौक से कोर्ट परिसर मुख्य गेट तक का करीब 800 मीटर का मार्ग बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया। किसानों की भीड़ इतनी थी कि थाने से लेकर परशुराम चौक तक कतार लगी थी। व्यवस्था बनाने के लिए जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात किए गए वहीं शनिवार को तीन काउंटर टोकन वितरण के लिए लगा गए। जहां शाम पांच बजे तक किसानों की भीड़ लगी रही। दिनभर धक्का-मुक्की के बीच 6000 खाद बैग के लिए टोकन किसानों को दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed