{"_id":"641a80e3ef11fcc26703ffd4","slug":"damage-to-crops-due-to-rain-and-hailstorm-in-dadri-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: बारिश और ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान, मुआवजे की मांग को लेकर खाप और किसानों संगठन एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dadri: बारिश और ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान, मुआवजे की मांग को लेकर खाप और किसानों संगठन एकजुट
Wed, 22 Mar 2023 09:45 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 22 Mar 2023 09:45 AM IST
सार
हरियाणा में दो दिन पहले लगातार हुई बारिश और ओलावृष्टि से कई जिलों में फसलों में काफी नुकसान पहुंचा है। जिसके कारण किसान अब सरकार से मुआवजे की मांग करने के लिए एकजुट होने लगे हैं।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी में दो दिन पहले लगातार दो दिन हुई बारिश और ओलावृष्टि से दादरी जिले की किसानों की फसलों में काफी नुकसान हुआ है। गेहूं, सरसों और सब्जियों में हुए नुकसान की भरपाई की मांग को लेकर जिले की खापें और किसान संगठन आज शहर में प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
रोज गार्डन से लघु सचिवालय तक करेंगे प्रदर्शन
फौगाट खाप-19 के प्रधान बलवंत फौगाट ने बताया कि सुबह दस बजे जिले की तमाम खापों और संगठनों के पदाधिकारी रोज गार्डन में एकत्र होंगे। इसके बाद फसलों में हुए नुकसान को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के बाद शहर में प्रदर्शन किया जाएगा और लघु सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त प्रीति को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। जिले के ज्यादातर गांवों में 50 फीसदी से ऊपर फसलों को नुकसान हुआ है जबकि कुछ में 100 प्रतिशत फसल ही बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bahadurgarh: बदमाशों ने बैंक मैनेजर को भरे बाजार में पीटा, पिस्तोल दिखाकर मांगी रंगदारी और दी धमकी
विज्ञापन
दो लाख एकड़ की फसल पर बरपा कुदरत का कहर
दादरी जिले में रविवार और सोमवार को करीब 70 एमएम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे दो लाख एकड़ की फसल को नुकसान पहुंचा है। बारिश और ओलावृष्टि से पहले सरसों और गेहूं की फसल पाला की भी मार झेल चुकी है।