फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri's team second in under-14 and 17 karate competition

Charkhi Dadri News: कराटे स्पर्धा में दादरी की टीम अंडर-14 व 17 में द्वितीय

Mon, 13 Oct 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 13 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dadri's team second in under-14 and 17 karate competition
प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी और एकेडमी स्टाफ।
चरखी दादरी। हाल ही में कैथल में आयोजित 58वीं राज्यस्तरीय कराटे स्कूली खेल प्रतियोगिता में दादरी की टीम अंडर-14 व 17 वर्ग में द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते हैं। रविवार को एकेडमी परिसर में कोच राजेश तक्षक व महिला कोच सुदेश तक्षक की अध्यक्षता में विजेताओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि एईओ प्रदीप सांगवान ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को निखारने और अनुशासन सिखाने का कार्य करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। हरियाणा कराटे एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मोहित रावलधी ने नेशनल टूर्नामेंट के लिए चयनित पांच खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोच राजेश तक्षक ने बताया कि अंडर-14 आयुवर्ग में साक्षी शर्मा, मानवी और योगित ने प्रथम स्थान, गिन्नी और सोनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में खुशबू सांवड़ प्रथम, लक्की, शुभम, शिवांशु द्वितीय और गरिमा सांवड़ तृतीय रही। अंडर-19 में हिमांशु मिसरी, कार्तिक मिर्च, हिमांशु और अनूप ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-14 आयुवर्ग की लड़कियों की टीम ने हरियाणा में दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 में लड़कों की टीम भी राज्य में द्वितीय स्थान पर रही। समारोह में प्राचार्य जयभगवान, सौंफ सरपंच प्रदीप, सूबेदार जयवीर सिंह, मुकेश समसपुर, नरेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed