फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   cyber fraud arrested

Charkhi Dadri News: स्क्रीन साझा कर 72,760 रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 31 Jul 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 31 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud arrested
दादरी साइबर थाना पुलिस टीम की गिरफ्त में साइबर ठग। स्रोत: विभाग
फोटो 29
विज्ञापन

दादरी साइबर थाना पुलिस टीम की गिरफ्त में साइबर ठग। स्रोत : विभाग
- खूबी की ढाणी में रहने वाले प्रवासी श्रमिक से अप्रैल में की गई थी ठगी, नूंह निवासी आरोपी को पुलिस ने लिया रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। स्क्रीन साझा कर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी श्रमिक से 72,760 रुपये की ठगी करने के आरोपी नूंह के तिरवाड़ा के रहने वाले मोहमद खालिद को दादरी साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, वह फिरोजपुर के झिरका में रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल बरामद किए। वहीं, पुलिस ने कोर्ट से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 11 अप्रैल 2025 को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी प्रेमपाल ने पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया था कि वह दादरी जिले की खूबी की ढाणी में बतौर श्रमिक काम करता है। 6 अप्रैल को उसके पास एक काॅल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसने गलती से खाते में 10,000 रुपये डाल दिए हैं। उसके बाद अनजान व्यक्ति ने कहा कि आपको व्हाट्सएप पर वीडियो काल करता हूं। जैसा में कहता हूं, आप वैसा करना। ऐसा करने से मेरे द्वारा गलती से भेजे गए 10,000 रुपये वापस आ जाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने प्रेमपाल को व्हाट्सएप वाट्सअप पर वीडियो काॅल की और उसे स्क्रीन पर तीन डॉट पर क्लिक करने के लिए बोला। प्रेमपाल ने आरोपी की बातों में आकर 72,760 रुपये गंवा दिए। पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज किया था। अब आरोपी को काबू किया गया है। फिलहाल, उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed