{"_id":"647e2b1c56bc457fe50ae9a4","slug":"customers-and-traders-upset-due-to-lack-of-parking-in-the-markets-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-934-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बाजारों में पार्किंग न होने से ग्राहक और व्यापारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बाजारों में पार्किंग न होने से ग्राहक और व्यापारी परेशान
Tue, 06 Jun 2023 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
एडीसी को ज्ञापन सौंपते नगर व्यापार मंडल कोर कमेटी सदस्य।
चरखी दादरी। शहर में वाहन पार्किंग की कमी बेहद खल रही है। पार्किंग न होने से एकतरफ व्यापारी और ग्राहक परेशान हैं तो दूसरी ओर सड़कों पर जाम लग रहा है। इतना ही नहीं पार्किंग की व्यवस्था न होने से सड़क पर खड़े वाहनों के पुलिस की ओर से चालान किए जा रहे हैं। इन तमाम समस्याओं को लेकर नगर व्यापार मंडल की कोर कमेटी सोमवार को एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह से मिली। ज्ञापन में बताया कि आठ बाजार शहर की शान हैं और इनके लिए पार्किंग का प्रबंध न होने से व्यापारी और ग्राहक परेशान हैं।
दादरी नगर व्यापार मंडल कोर कमेटी ने सोमवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर शहर के मध्य में पार्किंग स्थल बनवाने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को अनुरोध किया है कि दादरी शहर के सभी मुख्य बाजार मेन बाजार, देहली रोड, गांधी मार्केट, रेलवे रोड, वैश्य स्कूल मार्केट, पुराना बस स्टैंड मार्केट, काठ मंडी आदि भीड़भाड़ वाले बड़े बाजार हैं। सभी मार्केट दशकों वर्ष पुराने हैं और क्षेत्र के आसपास के सैकड़ों गांवों के लोग प्रतिदिन शहर में यहां खरीदारी करने आते है। ज्ञापन में बताया कि अब पहले से अधिक वाहन लोगों के पास हैं। ज्यादातर ग्राहक बाजारों में खरीदारी करने के लिए अपने वाहनों में आते हैं।
दूसरी ओर बाजारों में वाहनों को खड़ा करने के लिए कोई भी उपयुक्त स्थान नहीं है जिससे ग्राहकों व दुकानदारों को अपने-अपने वाहनों को दुकान के सामने या फिर सड़क के किनारे पर खड़ा करना पड़ता है। इससे बाजारों में जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में कई ग्राहकों को जाम के कारण बिना खरीदारी के वापस लौटने पर मजबूर होना पड़ता है। इन बाजारों के नजदीक बड़े स्कूल भी हैं। ऐसे में सुबह और दोपहर के समय छात्रों व अभिभावकों की भीड़ रहती है और दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन
- पार्किंग के लिए इन जगहों का दिया सुझाव
कोर कमेटी ने प्रशासन से पार्किंग बनवाने की मांग की। उन्होंने पुराने ओबीसी बैंक व पुराने पीएनबी के सामने शहीद मार्केट में नगर परिषद की खाली पड़ी जमीन पर दो या तीन मंजिला पार्किंग स्थल बनवाने का सुझाव दिया, ताकि वाहन पार्किंग समस्या से निजात मिल सके।
ये रहे मौजूद
रविंद्र सिंह गुप्ता, डाॅ. ब्रह्मानंद वर्मा, नगर व्यापार मंडल प्रधान सुरेश पांडवानिया, नितिन जांघू, बलराम गुप्ता, जयभगवान मस्ताना, संदीप फौगाट, नंदलाल ठुकराल, विनोद गर्ग आदि व्यापारी ज्ञापन सौंपने पहुंचे।