फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   crowed on exam centers

Charkhi Dadri News: 12वीं अंग्रेजी की परीक्षा में चार केंद्रों पर मिला बाहरी हस्तक्षेप

Thu, 27 Feb 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 27 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
crowed on exam centers
कादमा में स्कूल के पास नकल के लिए पर्ची बनाते हुए युवक। संवाद
फोटो-20
विज्ञापन

शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में नकल के लिए दीवार पर चढ़े युवक। संवाद
फोटो-21
शहर के एपीएस स्कूल के गेट के बाहर तैनात पुलिसकर्मी। संवाद
फोटो- 22
कादमा में स्कूल के पास नकल के लिए पर्ची बनाते युवक। संवाद
::::::::::::::::::::::
- वीरवार को जिले में 37 केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा, पहले दिन नहीं बनी कोई यूएमसी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्रदेश में वीरवार से हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। वीरवार को 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। 37 केंद्रों पर 2,384 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्ते भी व्यवस्थाएं जांचने पहुंचे। 37 में से चार केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप देखने को मिला। हालांकि, किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं मिला। प्रश्नपत्र उड़नदस्ता प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा की अगुवाई में टीमें व्यवस्थाएं जांचने पहुंचीं।

वीरवार को जिले के 37 केंद्रों पर 12वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए बाढड़ा खंड में 11 और दादरी खंड में 26 केंद्र बनाए गए। पहले दिन कोई (यूएमसी) अनफेयर मींस केस नहीं बना। नकल रोकने के लिए तीन टीमों ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इसमें बोर्ड प्रश्नपत्र उड़नदस्ता, एसडीएम उड़नदस्ता और एक डीईओ उड़नदस्ता शामिल रहा।
विज्ञापन

इन टीमों ने 19 परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान गांव कादमा, चांदवास, कारी, समसपुर आदि केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप देखने को मिला। टीम ने परीक्षा केंद्रों पर जाकर विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिका के अलावा कपड़ों की भी तलाशी ली। इस दौरान किसी भी विद्यार्थी के पास कोई चिट नहीं मिली। अगर चार केंद्रों को छोड़ दें तो लगभग सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक माहौल में परीक्षा संपन्न हुई। केंद्र विस्थापन या ऑब्जर्वर रिलीव जैसे मामले भी सामने नहीं आए। अब टीम बाहरी हस्तक्षेप वाले केंद्रों पर विशेष नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शहर के राजकीय स्कूल में युवाओं ने किया चिट देने का प्रयास
शहर के परीक्षा केंद्रों की बात करें तो एपीएस और वैश्य स्कूल में नकल जैसी घटनाएं सामने नहीं आईं। शहर के राजकीय कन्या स्कूल में कुछ युवकों ने नकल के लिए चिट देने का प्रयास किया। हालांकि, वहां पुलिस का पहरा रहा और युवक चिट देने में सफल नहीं हो पाए। इसके साथ ही पीसीआर व राइडर भी परीक्षा केंद्रों के बाहर गश्त करती रही। इससे नकल कराने वाले युवकों में खौफ दिखा।



वर्सन:
केवल चार केंद्रों पर परीक्षा में व्यवधान देखने को मिला है। अब सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। टीमें केंद्रों का दौरा कर नकल रोकने में सफलता हासिल करेंगी। शांतिपूर्वक तरीके से परीक्षा संपन्न हुई।
-ओमप्रकाश वर्मा, प्रश्नपत्र उड़नदस्ता प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed