फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Lover murdered woman in Dadri, lived together in live-in relationship, reached police station to surrender

दादरी का अजब मामला: प्रेमी ने की महिला की हत्या, लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे साथ, सरेंडर करने थाने पंहुचा

Sat, 16 Sep 2023 01:57 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 16 Sep 2023 01:57 PM IST
सार

दादरी में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पति से अनबन होने के कारण वह पिछले आठ माह से बलकरा गांव निवासी संदीप के साथ वार्ड-16 स्थित एक किराये के मकान में रह रही थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और इसके बाद संदीप ने सरोज की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Lover murdered woman in Dadri, lived together in live-in relationship, reached police station to surrender
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के वार्ड-16 स्थित एक मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक व्यक्ति ने चुन्नी से गला दबाकर प्रेमिका की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी संदीप खुद चलकर थाने पहुंचा और अपने जुर्म का इकरार किया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर मकान पर पहुंची तो वहां फर्श पर उसकी प्रेमिका सरोज का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा दिया।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार मृतका सुदेश (35) मूलरूप से कलियाणा गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी बादशाहपुर हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। पति से अनबन होने के कारण वो पिछले आठ माह से बलकरा गांव निवासी संदीप के साथ वार्ड-16 स्थित एक किराये के मकान में रह रही थी। संदीप पेशे से चालक है और शुक्रवार शाम ही वो घर आया था। शनिवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और इसके बाद संदीप ने सरोज की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी और फर्श पर ही शव को छोड़कर सिटी थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि उसने सरोज की हत्या कर दी है और किराये के मकान में रसोईघर के सामने पड़ा है। इसके बाद बस स्टैंड चौकी प्रभारी संदीप पिलानिया और सिटी एसएचओ राजकुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


एफएसएल टीम ने लिया शव का जायजा
पुलिस के पहुंचने के एक घंटे बाद एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने रसोईघर के सामने पड़े शव की करीब 30 मिनट तक जांच की। वहीं, पुलिस को मृतका सरोज के गले से चुन्नी भी बरामद हुई। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मृतका की मां और भाई भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed