फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tragedy in Purnia: Mentally Unstable Mother Kills One-Month-Old Infant in Amour, Villagers Tie Woman to Tree

बिहार: जिस मां की गोद में महफूज था मासूम, उसी पर हत्या का आरोप; एक महीने के बच्चे को पटक पटककर मार डाला

Wed, 23 Sep 2026 04:14 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 04:14 PM IST
सार

पूर्णिया के अमौर थाना क्षेत्र में एक माह के मासूम बच्चे की कथित हत्या का मामला सामने आया है। मां पर बच्चे को पटक-पटककर मारने और शव खेत में फेंकने का आरोप है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।

 

विज्ञापन
Tragedy in Purnia: Mentally Unstable Mother Kills One-Month-Old Infant in Amour, Villagers Tie Woman to Tree
घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़ घटना के बाद महिला को पेड़ से बांधकर मारपीट करते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमौर थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत के ईदगाह टोला गेरुआ गांव में एक माह के मासूम बच्चे की कथित तौर पर उसकी मां द्वारा हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने बच्चे को जमीन पर पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया।

विज्ञापन

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी महिला को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने महिला को गांव में एक पेड़ से भी बांध दिया, ताकि वह किसी अन्य व्यक्ति पर हमला न कर सके।

विज्ञापन


पढ़ें: गंगा में उतरे थे करमा पूजा की मूर्ति विसर्जित करने, 11 लोग डूबे; चार को बचाया, छह लापता और एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक बच्चे के पिता मोहम्मद असरफ अंसारी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे वह घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान उनकी पत्नी ने कथित तौर पर एक माह के बच्चे को पटक-पटककर मार डाला और शव को घर के पास स्थित धान के खेत में फेंक दिया। पति के घर लौटने पर महिला ने खुद बताया कि उसने बच्चे की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया है।

मोहम्मद असरफ के अनुसार, उनकी पत्नी का व्यवहार पहले से असामान्य रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह जब वह सो रहे थे, तब पत्नी ने उनके हाथ में दांत से काटकर उन्हें घायल कर दिया था। इससे पहले भी वह उनके सिर पर डंडे से हमला कर चुकी है। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने कथित तौर पर पुलिस और स्थानीय लोगों से कहा कि वह खुद कुछ नहीं करती, बल्कि कोई शैतान उससे ये सब करवाता है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की मानसिक स्थिति को लेकर भी परिवार की ओर से दावे किए गए हैं, लेकिन वह वास्तव में मानसिक रूप से अस्वस्थ है या नहीं, यह जांच और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed