{"_id":"6ab27ed6f48f9c86c100e8e3","slug":"property-dispute-turns-fatal-in-korbas-pipariya-nephew-killed-85-year-old-uncle-with-axe-over-land-division-korba-news-c-1-1-noi1487-4752668-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति बंटवारे के विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला: टांगिया से वार कर उतारा मौत के घाट,आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति बंटवारे के विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला: टांगिया से वार कर उतारा मौत के घाट,आरोपी फरार
Wed, 23 Sep 2026 12:46 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:46 PM IST
सार
जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में संपत्ति विवाद को लेकर एक बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमीन के बंटवारे को लेकर उपजे विवाद में भतीजे ने कथित तौर पर अपने चाचा के सिर पर टांगिया से वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
संपत्ति बंटवारे के विवाद में भतीजे ने चाचा की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में संपत्ति विवाद को लेकर एक बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमीन के बंटवारे को लेकर उपजे विवाद में भतीजे ने कथित तौर पर अपने चाचा के सिर पर टांगिया से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
मृतक की पहचान बबन राम यादव 85 वर्ष पिता बुद्ध राम यादव निवासी सीपत पारा पिपरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी के बीच पिछले कुछ महीनों से जमीन के बंटवारे और संपत्ति को अलग-अलग करने को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी सोनू उर्फ अशोक यादव 23 वर्ष पिता राम प्रसाद यादव ने गुस्से में आकर अपने चाचा बबन राम यादव के सिर पर टांगिया से जानलेवा वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने तत्काल पसान थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस संपत्ति विवाद को ही हत्या का कारण मान रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश के लिए टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
इस संबंध में एसडीओपी कटघोरा विजय राजपूत ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर हत्या की घटना सामने आई है। मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या की वास्तविक परिस्थितियों और विवाद के कारणों की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।