फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Firing in dispute of car parking in charkhi dadri

चरखी दादरी: गाड़ी खड़ी करने को लेकर चल रही थी रंजिश, व्यक्ति को घर के बाहर मारी गोली

Fri, 29 Apr 2022 11:39 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 29 Apr 2022 11:39 AM IST
सार

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में रावलधी निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह दादरी में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता है। उसने बताया कि गांव में मंदिर के पास मुख्य रोड पर नरेश उर्फ टैनी ने चाय की दुकान कर रखी है और उसकी दुकान के पास ही हमने भी गाड़ी खड़ी करने के लिए एक दुकान किराये पर ली हुई है।

विज्ञापन
Firing in dispute of car parking in charkhi dadri
फायरिंग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

चरखी दादरी में गैराज के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर चल रहे विवाद में गुरुवार रात रावलधी निवासी एक व्यक्ति को मकान के बाहर गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली व्यक्ति के पेट में लगी और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। देर रात ही सदर थाना पुलिस और सीआईए टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस संबंध में घायल के भतीजे के बयान पर आठ नामजद समेत 15 अन्य के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम समेत धारा 147, 148, 149, 307, 506 और 427 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में रावलधी निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह दादरी में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता है। उसने बताया कि गांव में मंदिर के पास मुख्य रोड पर नरेश उर्फ टैनी ने चाय की दुकान कर रखी है और उसकी दुकान के पास ही हमने भी गाड़ी खड़ी करने के लिए एक दुकान किराये पर ली हुई है। जितेंद्र ने बताया कि नरेश उर्फ टैनी उनके गैराज के सामने  ट्रक खड़े करवा देता है, जिससे उन्हें गाड़ी निकालने व खड़ी करने में दिक्कतें होती हैं। इस बात को लेकर उनकी कहासुनी हो चुकी है।

विज्ञापन

जितेंद्र ने बताया कि गुरुवार रात नौ बजे वह गाड़ी लेकर दादरी से रावलधी आया था। उसने नरेश की दुकान के पास अपनी गाड़ी पार्क कर दी और घर चला  गया। रात को उन्हें घर के बाहर गाली-गलौज और घर के दरवाजों को डंडों से पीटने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर उसका चाचा विनोद बाहर निकला तो करीब 20 युवक बाहर लाठी-डंडे व हथियार लिए खड़े थे। उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायर किया। गोली विनोद के पेट में जा लगी। जितेंद्र ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोगों के बाहर निकलने पर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने इस संबंध में संदीप उर्फ भौनी, नरेश उर्फ टैनी, राजू, सतीश उर्फ काटू, राहुल, अंकित, दीपक व काला समेत 15 अन्य के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 506, 427 व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - विक्रम, एएसआई एवं जांच अधिकारी, सदर थाना

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed