फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Amazing case in Dadri: Two youths absconded with bike on pretext of test drive, police is probing matter

दादरी में गजब का मामला: टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर फरार हुए दो युवक, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sat, 15 Jul 2023 11:59 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 15 Jul 2023 11:59 AM IST
सार

चरखी दादरी में हड़ौदी निवासी एक बाइक सवार से तीन युवकों ने शुक्रवार रात डालावास नहर के समीप से अपहरण कर लूटपाट की। बदमाशों ने बाइक सवार से मारपीट की और नकदी व मोबाइल छीन लिया। इतना ही नहीं उन्होंने दस हजार रुपये की जबरन ट्रांजेक्शन भी करवाई।

विज्ञापन
Amazing case in Dadri: Two youths absconded with bike on  pretext of test drive, police is probing matter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चरखी दादरी में टेस्ट ड्राइव के बहाने दो युवक एक बाइक लेकर फरार हो गए। इससे पहले उन्होंने ये बाइक खरीदने की इच्छा जताई। वहीं, बाइक मालिक की शिकायत पर पुलिस ने उक्त युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड-10 निवासी दिनेश ने बताया कि वो पुरानी कारें और बाइकें खरीदने व बेचने का काम करता है। रावलधी-दिल्ली बाईपास पर उसका गैराज है। दिनेश ने बताया कि गत 12 जुलाई को तो युवक उसके पास आए। उक्त युवकों को एक प्लेटिन पसंद आ गई। इसके बाद उन्होंने उसका रेट पूछा और टेस्ट ड्राइव लेने की बात कही। दिनेश ने बताया कि उसने सोचा कि उक्त युवक टेस्ट ड्राइव लेकर वापस आ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी उक्त युवक नहीं आए तो वो उन्हे तलाश करने लगा, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। अब दिनेश ने दोनों युवकों के खिलाफ सिटी थाने में शिकायत दी है।

विज्ञापन

बाइक सवार को रुकवाकर तीन बदमाशों ने की लूटपाट

चरखी दादरी में हड़ौदी निवासी एक बाइक सवार से तीन युवकों ने शुक्रवार रात डालावास नहर के समीप से अपहरण कर लूटपाट की। बदमाशों ने बाइक सवार से मारपीट की और नकदी व मोबाइल छीन लिया। इतना ही नहीं उन्होंने दस हजार रुपये की जबरन ट्रांजेक्शन भी करवाई और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं, मामला संज्ञान में आने पर बाढड़ा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में हड़ौदी निवासी देवेंद्र ने बताया कि शुक्रवार शाम 4 बजे वो किसी काम से अपनी बाइक पर सवार होकर बाढड़ा गया था। वहां से वापसी में समय लग गया। रात करीब आठ बजे वो बाढड़ा से हड़ौदी वापस आने के लिए चला। देवेंद्र ने बताया कि जब वो डालावास नहर पर पहुंचा तो वहां खड़े तीन युवकों ने बाइक रोकने का इशारा किया। देवेंद्र ने बताया कि उक्त युवकों को मदद कर दरकार है और इसके चलते उसने अपनी बाइक रोक ली।

शिकायतकर्ता के अनुसार बादक रोकते ही तीनों युवकों ने उससे मारपीट शुरू कर दी और बाइक पर उसे बैठाकर कच्चे रास्ते पर खेत में बने एक कमरे में ले गए। वहां उक्त युवकों ने उसे बैठा लिया और फिर से मारपीट की। इसके बाद उन्होंने जब से 6300 रुपये निकाल लिए और उस पर ऑनलाइन कैश देने का दबाव बनाया। देवेंद्र ने बताया कि उक्त युवकों के डर से उसने अपने साथी प्रदीप से 10 हजार रुपये फोन-पे के जरिये मंगवा लिए।

इसके बाद उक्त युवकों ने अपने मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर देवेंद्र के खाते से दस हजार की ट्रांजेक्शन कर ली। इसके बाद भी उक्त युवकों ने उसे पीटा और पुलिस के पास जाने पर अंजात भुगतने की चेतावनी देकर दी। आरोप है कि उक्त युवकों ने उसका फोन छीन लिया और बाइक लेकर वहां से जाने दिया। इसके तुरंत बाद पीड़ित थाने पहुंचा और वहां पुलिस को शिकायत सौंपी, जिसके आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
वर्जन:
इस संबंध में देवेंद्र की शिकायत पर अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ धारा
323, 341, 365, 392, 379-बी,506 व 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस
ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
जाएगा।
जगजीत सिंह, एएसआई एवं जांच अधिकारी, बाढड़ा थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed