फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   महिला को पीटने का विडियो वायरल, पुलिस बोली जेल में हैं आरोपी

महिला को पीटने का विडियो वायरल, पुलिस बोली जेल में हैं आरोपी

Sun, 02 Jun 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
महिला को पीटने का विडियो वायरल, पुलिस बोली जेल में हैं आरोपी
चरखी दादरी। दादरी शहर में एक महिला की गली में डंडों से पिटाई करने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सोशल साइट पर चल रहे इस विडियो में लोग आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, सिटी पुलिस का कहना है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को 30 मई को ही गिरफ्तार कर लिया था और 31 मई को उन्हें जेल भेजा जा चुका है। पुलिस जांच में हमले का कारण जमीन विवाद सामने आया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल विडियो 1.12 मिनट का है। इसमें गली से गुजरती महिला का दो लोग रास्ता रोककर पिटाई करते नजर आ रहे हैं। विडियो में दिखाई दे रहा है कि दोनों लोगों ने महिला पर डंडों से हमला किया और इससे महिला जमीन पर गिर पड़ी। आरोपियों का कहर इसके बाद भी जारी रहा और उन्होंने महिला के शरीर पर ताबड़तोड़ वार जारी रखे। सोशल साइट पर चल रही विडियो में पिटाई के बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार होते भी नजर आ रहे हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो महिला पर हमला करने वाले और कोई नहीं उसका पति व देवर है। यह हमला जमीनी विवाद के चलते किया था और घायल महिला को सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। इस मामले में पुलिस पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर चुकी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी कृष्णपाल ने बताया कि पुलिस ने 23 मई को ही केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 30 मई को गिरफ्तार किया और एक दिन हवालात में रखने के बाद 31 मई को उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि यह वीडियो शुक्रवार शाम वायरल हुआ है और इससे पहले ही पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed