फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Crime

एटीएम पिन और ओटीपी पूछे बिना ही खाते से निकाले 25 हजार

Tue, 09 Jun 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Crime
डोहका दीना निवासी एक बैंक ग्राहक के खाते से किसी ने 25 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये निकालने वाले शख्स ने न एटीएम पिन पूछा और न ही ओटीपी की जानकारी ली। पीड़ित ने मामले की शिकयत अटेला कलां पुलिस चौकी में दी है जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डोहका दीना निवासी जोगेंद्र ने बताया कि गत चार जून को सुबह वह घर पर था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर बैंक ट्रांजेक्शन का एक मैसेज आया। शिकायकर्ता ने बताया कि जब उसने मोबाइल पर मैसेज पढ़ा तो उसके खाते से 25 हजार निकलने का पता चला। उसने जांच की तो एटीएम भी उसके पास था और परिवार के सभी सदस्य भी वहीं थे। जोगेंद्र ने बताया कि उसने किसी को न तो एटीएम पिन बताया और न ही ओटीपी की जानकारी दी। इसके बावजूद अज्ञात ने उसके खाते से बिना उसकी सहमति के रुपये निकलवा लिए। जोगेंद्र ने अटेला पुलिस चौकी में शिकायत सौंपकर दोषी पर कार्रवाई करने और रुपये बरामद कराने की गुहार लगाई है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ 379 और 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed