फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   corona

भिवानी के कोरोना संक्रमित जमातियों ने दादरी के बीस लोगों को को किया संक्रमित

Sat, 04 Apr 2020 10:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
corona
मस्जिद में रुके व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच करती टीम । - फोटो : CharkhiDadri
भिवानी में कोरोना पॉजिटिव मिले दोनों जमातियों ने चरखी दादरी जिले के 18 लोगों से भी संपर्क किया था। इतना ही नहीं गांव हिंडोल से भी शनिवार को एक जमाती सामने आया है और दो लोग उसके संपर्क में थे। एक साथ 20 लोगों के दो कोरोना पॉजिटिव और एक संदिग्ध जमाती के संपर्क में आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्कता और तेजी से कार्य कर रहा है। हिंडोल गांव के अलावा डोहका और कासनी गांव के 18 लोगों को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्डों में भर्ती किया और इनमें से तीन संदिग्धों के सैंपल लेकर रोहतक पीजीआई भेजे हैं।
विज्ञापन

चरखी दादरी से 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भिवानी जिले में शनिवार सुबह दो कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। वहीं, पता चला कि दोनों कोरोना पॉजिटिव जमाती दादरी जिले के गांव कासनी और डोहका भी आए थे। डोहका में दस और कासनी में आठ लोग इनके संपर्क में आए। स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर पर पता किया तो पता चला कि हिंडोल गांव निवासी एक शख्स भी जमाती है और वह दिल्ली से लौटा था। उसने दो लोगों से संपर्क किया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम तीनों संदिग्धों को सिविल अस्पताल ले आई और आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। इन तीनों के सैंपल लेकर रोहतक पीजीआई भेजे।
विज्ञापन

दिल्ली से लौटे 30 लोगों के संपर्क में आए 311 लोग
ज्ञात रहे कि दिल्ली से लौटे 27 लोगों की स्वास्थ्य जांच के बाद विभाग ने इनके संपर्क में आए 293 में से 291 लोगों के स्वास्थ्य की जांच शुक्रवार शाम तक ही कर ली थी। शनिवार सुबह भिवानी के दो कोरोना पॉजिटिव और हिंडोल निवासी संदिग्ध जमाती के संपर्क में आने वाले 20 लोगों की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग दिल्ली से लौटे 30 जमातियों के संपर्क में आने वाले 311 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह और शाम मस्जिद में पहुंची टीम
शहर की जामा मस्जिद में रुके 16 लोगों के स्वास्थ्य की जांच नियमित की जा रही है। शनिवार को भी सुबह और शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम इनके स्वास्थ्य की जांच करने पहुंची। मस्जिद में आने जाने पर जिला प्रशासन ने रोक लगा रखी है और 16 लोगों को मस्जिद में ही क्वारंटीन किया हुआ है।
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती लोगों की संख्या हुई 36
शुक्रवार सुबह तक सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 18 लोग भर्ती थे। इसके बाद कोरोना पॉजिटिव दोनों जमातियों के संपर्क में आने वाले 18 और लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। शुक्रवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में 36 लोग भर्ती थे।

भिवानी में कोरोना पॉजिटिव मिले दोनों जमातियों ने चरखी दादरी के डोहका और कासनी गांव के 18 लोगों से संपर्क किया। इसके अलावा हिंडोल निवासी जमाती के संपर्क में दो लोग आए। उन तीनों के सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई भेजे गए हैं। अब तक 17 सैंपल भेजे गए हैं, जिनमें से 11 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
-डॉ. चंचल तोमर, डिप्टी सीएमओ, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed