फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   corona

बीपीएल परिवारों का अप्रैल माह का राशन घर पर मिलेगा

Fri, 03 Apr 2020 10:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
corona
शहर स्थित राशन डिपो। - फोटो : CharkhiDadri
उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत बीपीएल परिवारों को मिलने वाला अप्रैल माह का राशन पात्र उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंचाया जाएगा। किसी भी उपभोक्ता को राशन डिपो पर जाने की जरूरत नहीं है। कोरोना की महामारी को देखते हुए ऐसा निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

सार्वजनिक जनवितरण प्रणाली के तहत सभी पात्र लाभार्थियों को अप्रैल माह का राशन उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। अप्रैल माह मे एएवाई राशनकार्ड धारकों को 35 किलोग्राम गेहूं प्रति राशनकार्ड, एक किलोग्राम चीनी प्रति राशनकार्ड, दो लीटर प्रति सरसों तेल राशनकार्ड पर नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। बीपीएल कार्डधारकों को गेहूं पांच किलोग्राम प्रति सदस्य, चीनी एक किलोग्राम प्रति राशनकार्ड व सरसों तेल दो लीटर प्रति राशनकार्ड पर निशुल्क दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त ओपीएच राशनकार्ड धारकों को पांच किलोग्राम गेहूं प्रति सदस्य की दर से नि:शुल्क दिया जाएगा।
विज्ञापन

वितरण, प्राप्ति व दरों के संबंध मे कोई शिकायत हो तो वह चरखी दादरी व बौंदकलां क्षेत्र के सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी के दूरभाष नंबर 70561-47494 और बाढड़ा क्षेत्र के लिए निरीक्षक, खाद्य एंव पूर्ति के दूरभाष नंबर 86070-64541 पर संपर्क कर सकते हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed