फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Corona: 470 cases found in 22 days, 50% have taken both doses

कोरोना : 22 दिनों में मिले 470 केस, 50 फीसदी को लग चुकी दोनों डोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Corona: 470 cases found in 22 days, 50% have taken both doses
स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीनेशन करती मेडिकल टीम। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 71 नए केस मिले हैं। पिछले 22 दिनों में जिले के 470 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। अहम बात यह है कि इनमें से 235 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग का तर्क है कि वैक्सीनेशन करवाने का ही परिणाम है कि इनमें से किसी संक्रमित की तबीयत खराब नहीं है और ये सभी घर पर एकांतावास में हैं। दूसरी ओर 69 संक्रमितों ने मंगलवार को कोरोना को मात भी दी है जो पिछले 22 दिनों में सर्वाधिक संख्या है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5541 हो गई है। उन्होंने बताया कि नए संक्रमितों में तीन बच्चे और 23 महिलाएं शामिल हैं। मंगलवार को मिले संक्रमित 24 शहर और 47 गांवों के रहने वाले हैं। मंगलवार को 69 संक्रमित स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या 5109 हो गई है। पिछले 22 दिनों में 470 संक्रमित मिले हैं, जबकि 169 ने कोरोना को मात दी है। इस दौरान जिले में संक्रमण दर 2.73 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी रेट 35.95 प्रतिशत है। इस समयावधि में विभाग 17161 सैंपल ले चुका है। मंगलवार को जिले में 674 नए सैंपल लिए गए और फिलहाल 576 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। मंगलवार को जिले में 1156 लोगों ने को-वॉक्सिन और 1134 ने कोविशील्ड की डोज लगवाई।
विज्ञापन

शहर के इन क्षेत्रों में मिले कोरोना संक्रमित
मंगलवार को प्रोफेसर कॉलोनी, वार्ड-12, वार्ड-7, वार्ड- 14, एमसी कॉलोनी, झज्जर घाटी, सांसद धर्मबीर सिंह के आवास वाली गली, सुभाष चौक, सरदार झाडू सिंह चौक, बाला वाला मंदिर क्षेत्र, मेजबान चौक, गांधी नगर, गामड़ी रोड, घिकाड़ा रोड और हरि नगर आदि शहरी क्षेत्रों में 24 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौंदकलां के बाद सांवड़ में मिल रहे धड़ाधड़ केस
ग्रामीण क्षेत्रों की अगर बात करें तो बौंदकलां के बाद अब सांवड़ में भी धड़ाधड़ केस मिल रहे हैं। मंगलवार को सांवड़ में 18 और बौदकलां में चार नए केस मिले हैं। अचीना में तीन और संतोकपुरा में दो केस मिले हैं। इनके अलावा सरूपगढ़, बालरोड, आदमपुर, पातुवास, पैंतावास कलां, नरसिंहवास, पालड़ी, माई खुर्द, ढाणी फौगाट, घसोला, छिल्लर, खेड़ी बूरा, बिलावल, मानकावास, कलियाणा, झोझू, गोपी, मंदोली व बेरला आदि गांवों में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
299 ने लगवाई एहतियाती डोज
मंगलवार को जिले में 2290 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। 299 लोगों को एहतियाती डोज लगाई गई जबकि 15 से 18 आयुवर्ग में 277 किशोर कवर किए गए। जिला वैक्सीनेशन प्रभारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि मंगलवार को सिविल अस्पताल में सबसे अधिक वैक्सीनेशन हुआ और यहां 554 लोग कवर किए गए। मंगलवार को सबसे कम वैक्सीनेशन छपार पीएचसी पर हुआ और यहां 17 लोग कवर किए गए।

वैक्सीन की जिन्हें दोनों डोज लग चुकी है वे कोरोना संक्रमित जरूर मिले हैं, लेकिन किसी को अस्पताल में भर्ती करने की नौबत नहीं आई। ऐसे सभी संक्रमित घर पर ही उपचाराधीन हैं और उन्हें वैक्सीनेशन का फायदा मिल रहा है। मंगलवार को जिले में 69 संक्रमित स्वस्थ हुए जबकि 71 नए केस सामने आए हैं। - डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed