फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   contenmenet zone action

कंटेनमेंट जोन में सोते मिली पुलिस टीम, आठ पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Sun, 09 May 2021 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
contenmenet zone action
कंटेनमेंट जोन में तैनात पुलिस टीम को रात को नींद लेना भारी पड़ गया। डीएसपी बली सिंह की निरीक्षण रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस कप्तान ने टीम में शामिल आठ पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। ईएसआई समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, जबकि एक होमगार्ड और तीन एसपीओ को बर्खास्त किया गया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार एसपी विनोद कुमार ने डीएसपी बली सिंह को शुक्रवार रात शहर में पुलिस मुस्तैदी और कंटेनमेंट जोन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के आदेश दिए थे। इसके बाद डीएसपी बली सिंह ने न केवल बाहरी पुलिस नाकों पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की, बल्कि कंटेनमेंट जोन में पहुंचकर पुलिस टीम की मुस्तैदी का भी जायजा लिया और अपनी रिपोर्ट देर रात ही एसपी विनोद कुमार को सौंप दी।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार कबीर नगर कंटेनमेंट जोन-दो में देर रात करीब 12 बजे डीएसपी बली सिंह पहुंचे। वहां उन्हें पुलिस टीम सोती नजर आई जो बड़ी चूक है। डीएसपी ने तत्काल एसपी को स्थिति की जानकारी दी। इसके बाद एसपी ने कंटेनमेंट जोन में तैनात पुलिसकर्मियों की सूची तलब की और इसके बाद उनके खिलाफ एक्शन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर गिरी है गाज
ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर ईएसआई सुरेश, ईएचसी विनोद, सिपाही बंशीलाल और सतपाल को निलंबित किया गया है। वहीं, एसपीओ पवन, नवीन और बिरजू को बर्खास्त किया गया है। होमगार्ड अशोक की बर्खास्तगी के भी जिला पुलिस कप्तान ने आदेश जारी किए हैं।
पहले भी कंटेनमेंट जोन में ढील बरतने का मामला आया था सामने
कई संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने कबीर नगर को मेक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर रखा है। करीब एक सप्ताह पहले अमर उजाला टीम ने यहां पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था तो उस समय भी ढिलाई बरतने की बात सामने आई थी। अमर उजाला टीम को उस दौरान लोग बेरोक-टोक लोग कंटेनमेंट जोन से अंदर-बाहर आते मिले थे। इस संबंध में खबर प्रकाशित होते ही पुलिस टीम ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी थी। अब डीएसपी के निरीक्षण में पुलिस टीम की लापरवाही पकड़ी गई।

वर्जन:
डीएसपी बली सिंह ने शुक्रवार रात कबीर नगर कंटेनमेंट जोन का औचक निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट मुझे सौंपी थी। इस पर संज्ञान लेते हुए ही आठ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है।
- विनोद कुमार, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed