फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Contaminated water has been accumulated near Rawaldhi Chowk for three days, pedestrians are facing problems

Charkhi Dadri News: रावलधी चौक के पास तीन दिनों से भरा दूषित पानी, राहगीर झेल रहे परेशानी

Sun, 22 Jun 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 22 Jun 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Contaminated water has been accumulated near Rawaldhi Chowk for three days, pedestrians are facing problems
रोहतक रोड रावलधी चौक के पास भरे दूषित पानी से गुजरते वाहन चालक। 
चरखी दादरी। शहर के रोहतक रोड स्थित रावलधी चौक के पास पिछले तीन दिनों से सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्या बनी हुई है। सीवर का दूषित पानी मुख्य सड़क के बीच भरने से राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनस्वास्थ्य विभाग को अवगत कराने के बाद भी नतीजा सिफर है।
विज्ञापन

बता दें कि तीन दिनों से करीब 50 मीटर की दूरी में एक से डेढ़ फुट पानी भरा है। इसके चलते सड़क से प्रतिदिन गुजरने वाले 10 हजार वाहन चालकों के अलावा 5 हजार राहगीरों को भी दूषित पानी से गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राजीव कादयान, रणधीर सिंह,अमरपाल आदि ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या पिछले एक साल से बनी हुई है। वहीं, चार माह पहले वार्ड पार्षद जयसिंह लांबा के साथ मिल कर स्थानीय लोगों की ओर से आंदोलन शुरू किया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद जागे जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चौक के बीच मैनहोल बनवा समाधान करने का भरोसा दिलाया था। इसके अलावा सुपर सकर मशीन से मुख्य लाइन की सफाई करवाकर स्थायी समाधान करवाने का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन लंबा समय गुजर जाने के बाद भी हालात जस की तस बने हुए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की है, ताकि यहांं रहने वाले लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उखड़ रहीं सड़क की रोड़ियां
लंबे समय से मुख्य सड़क के बीच जलभराव होने के कारण रोड की हालात कंडम होती जा रही है। हालात ऐसे बने हैं कि सड़क से निकली रोड़ियां वाहनों के टायरों के नीचे आने के बाद दुकानों तक पहुंच रही है। आने वाले बारिश के दिनों में जर्जर हो रहे मार्ग की हालात और भी दयनीय बनने की संभावना है, जो हादसों का मुख्य कारण बन सकता है।

दुकानदार बोले: रास्ता ही नहीं, कहां से आए ग्राहक
स्थानीय दुकानदार सुनील कुमार, मस्ताना, राजीव, संजीव कुमार, रविंद्र कुमार ने बताया कि सड़क के बीच दूषित जलभराव होने के कारण ग्राहकों ने दुकानों में आना बंद कर दिया है। ऐसे में उनके परिवार पालन-पोषण के लिए लाले पड़ते नजर आ रहे हैं। तेज गति से वाहनों के गुजरने के कारण यहां भरे दूषित पानी के छीटें दुकानों के अंदर तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed