फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Construction of oxygen plant started, DC constituted audit committee

ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण शुरू, डीसी ने गठित की ऑडिट कमेटी

Sun, 09 May 2021 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Construction of oxygen plant started, DC constituted audit committee
सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य शुरू हो गया है। उपायुक्त राजेश जोगपाल ने जिले में ऑक्सीजन के प्रबंधों के लिए दो कमेटियों का गठन किया है। ये कमेटियां ऑक्सीजन ऑडिट के साथ साथ ऑक्सीजन की होम डिलीवरी के कार्य की देखरेख करेंगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के पास ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण शुरू हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे इस निर्माण कार्य के अगले एक सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद डीआरडीओ के माध्यम से इस प्लांट में उपकरण स्थापित कर ऑक्सीजन उत्पादन का कार्य शुरू होगा। जिले में ऑक्सीजन के प्रबंधों के लिए दो कमेटियों का गठन किया है। जिलाधीश की ओर से जारी आदेशों के अनुसार ऑक्सीजन ऑडिट के लिए गठित कमेटी में बाढड़ा के एसडीएम शंभू राठी, उप सिविल सर्जन डॉक्टर नरेश, नगर परिषद के सचिव प्रशांत पराशर और सहायक जिला सांख्यिकी अधिकारी राजेश कुमार को शामिल किया गया है। यह कमेटी जिला के नॉन कोविड अस्पतालों और होम आइसोलेशन में उपलब्ध करवाई जा रही ऑक्सीजन का ऑडिट करेगी। दूसरी कमेटी में जिला शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश सभ्रवाल, रेडक्रॉस के सचिव बलवान सिंह, ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर किशोर और सेल्स टैक्स के इंस्पेक्टर प्रदीप को शामिल किया गया है। यह कमेटी होम आइसोलेशन के जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने और इसके लिए स्थापित हेल्पलाइन व कॉल सेंटर के निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करेगी। जरूरतमंद मरीजों को घर पर ही ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने के कार्य में रेडक्रॉस के वालंटियर्स सहयोग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed