{"_id":"64b19312d4744ae67e0f0d04","slug":"construction-of-district-level-sports-stadium-going-on-for-three-years-only-foundation-and-boundary-wall-were-made-in-10-crores-charkhidadri-news-c-126-1-sroh1010-2966-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तीन साल से चल रहा जिला स्तरीय खेल स्टेडियम का निर्माण, 10 करोड़ में फाउंडेशन और चहारदीवारी ही बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तीन साल से चल रहा जिला स्तरीय खेल स्टेडियम का निर्माण, 10 करोड़ में फाउंडेशन और चहारदीवारी ही बनी
Fri, 14 Jul 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। कछुआ गति से समसपुर में चल रहा जिलास्तरीय स्टेडियम का निर्माण कार्य फिर से बंद हो गया है। इसका कारण पीडब्ल्यूडी अधिकारी बजट की कमी बता रहे हैं, जबकि खेल विभाग के पास सरकार ने अब तक 10.89 करोड़ की दूसरी किस्त नहीं भेजी है। अहम बात ये है कि परियोजना की डेडलाइन पूरी होने में 28 दिन बचे हैं जबकि अब तक फाउंडेशन और चहारदीवारी का ही निर्माण हो पाया है।
वहीं सरकार की ओर से तय किए गए 20.89 करोड़ का बजट भी कम पड़ता नजर आ रहा है। वहीं, संवाददाता की पड़ताल में सामने आया कि खेल विभाग और पीडब्ल्यूडी के आपसी तालमेल की गड़बड़ी भी परियोजना पर काम धीमा चलने का कारण है। बता दें कि गांव समसपुर की 24 एकड़ भूमि पर जिलास्तरीय स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है। 3 दिसंबर 2020 को इस परियोजना पर काम शुरू हुआ था। पीडब्ल्यूडी की ओर से इसका टेंडर लगाया गया था। टेंडर की शर्त अनुसार एजेंसी को यह काम 31 जुलाई 2023 तक पूरा करना था। इसके बाद इसकी डेडलाइन 12 अगस्त तक बढ़ा दी गई। वहीं, गत मार्च माह में दादरी पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अगस्त 2023 में जिलास्तरीय स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा करवाने की घोषणा की थी।
शुक्रवार को की गई पड़ताल में सामने आया कि जब स्टेडियम की साइट का जायजा लिया तो यहां काम बंद मिला। इसके बाद काम बंद होने का कारण पता लगाने के लिए खेल विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो पीडब्ल्यूडी एक्सईएन कृष्ण कुमार ने बताया कि खेल विभाग की ओर से अब तक 10 करोड़ की राशि ही जारी की गई है। एजेंसी इतनी राशि का काम करवा चुकी है। बची बजट राशि मिलते ही दोबारा काम शुरू करवा दिया जाएगा। वहीं, जिला खेल अधिकारी बस्तीराम का कहना है कि पीडब्ल्यूडी ने अब तक 10 करोड़ के बजट से फाउंडेशन और चहारदीवारी का ही निर्माण करवाया है। सरकार की ओर से अब तक जो बजट राशि दी गई है वो पीडब्ल्यूडी को सौंप चुके हैं। अगली किस्त आते ही बची राशि भी पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर कर दी जाएगी। ऐसे में स्पष्ट है कि जिला स्तरीय खेल स्तरीय का निर्माण अब बजट के अभाव में अटका हुआ है।
विज्ञापन
- सीएम घोषणा से 5000 खिलाड़ियों में जगी थी उम्मीद
मार्च माह में सीएम मनोहर लाल ने अगस्त 2023 तक जिलास्तरीय स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा कराने की घोषणा की थी। उनकी इस घोषणा के बाद जिले के 5000 खिलाड़ियों में जल्द बेहतर खेल सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी थी। स्टेडियम निर्माण की मौजूदा गति को देखते हुए नहीं लग रहा कि अगले एक साल भी खिलाड़ियों को स्टेडियम की सौगात मिल पाएगी। यह स्टेडियम खेल के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते अभी तक महज स्टेडियम की चहारदीवारी व फाउंडेशन ही तैयार हो पाया है।
- स्टेडियम में मिलनी हैं ये सुविधाएं
खेल स्टेडियम पूरा होने के बाद 24 एकड़ में फुटबाल, हॉकी, कुश्ती, कबड्डी, बास्केटबाॅल, जूडो, तीरंदाजी के गेम कोर्ट की सुविधा मिलनी है। इसके अलावा एथलेटिक्स खेलों के लिए इंडोर तथा आउटडोर मैदान, बॉक्सिंग रिंग, जिम्नास्टिक खेलों के लिए मैदान सहित अन्य खेलों के 16 कोर्ट तैयार किए जाने हैं। साथ ही भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से कराए जाने वाले सभी खेलों के मैदान भी एक ही स्टेडियम में मिलने हैं। स्टेडियम के चारों ओर फ्लड लाइटें लगनी हैं जिसमें डे-नाइट मुकाबले होने के साथ खिलाड़ियों को अभ्यास की सुविधा भी मिल सकेगी। स्टेडियम तैयार होने के बाद यहां पर राष्ट्रीय स्तर, राज्यस्तरीय के साथ-साथ जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताएं भी एक ही स्टेडियम में हो सकेंगी।
खेल विभाग की ओर से जो राशि लोक निर्माण विभाग के खाते में डाली थी उतना निर्माण कार्य हो चुका है। अब खेल विभाग से राशि डालने की मांग की गई है। खेल विभाग की ओर से अभी तक 10 करोड़ की राशि ही डाली गई है। जब भी खेल विभाग, विभाग के खाते में राशि डाल देगा पुन: काम शुरू कर दिया जाएगा।
- कृष्ण कुमार, अभियंता लोक निर्माण विभाग, चरखी दादरी।
स्टेडियम में फाउंडेशन व सिविल वर्क के लिए खेल विभाग की ओर से 10 करोड़ रुपये की राशि लोक निर्माण विभाग के खाते में डाली गई थी। लेकिन अभी तक चहारदीवारी व फाउंडेशन ही तैयार किया गया है। जल्द ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जाएगी। बैठक के उपरांत अधिकारियों से विचार-विमर्श कर आगामी निर्णय लिया जाएगा।
- बस्तीराम, जिला खेल अधिकारी चरखी दादरी।