फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Concluding de-addiction cycle marathon

Charkhi Dadri News: नशामुक्ति साइकिल मैराथन का समापन, बौंदकलां में आज होगा परिवार मिलन सम्मेलन

Sat, 02 Mar 2024 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 02 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Concluding de-addiction cycle marathon
चरखी दादरी। हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील शर्मा डूडीवाला के सहयोग से नशामुक्ति साइकिल मैराथन आयोजित की गई। इसका समापन शनिवार को हो गया। यह साइकिल मैराथन 65 गांवों व 21 वार्डों से होकर गुजरी। आयोजन सुनील ने कहा कि अब तीन मार्च को बौंदकलां में परिवार मिलन समारोह का आयोजन होगा, जिसमें चरखी दादरी के हर गांव और वार्ड से जागरूक व्यक्ति एवं समर्थक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को साइकिल मैराथन सुबह फौगाट गांव से शुरू हुई। इसके बाद गांव सांजरवास, सांकरोड, ऊण, निमड़ी, रणकोली, रानीला, मालकोष व बौंदखुर्द से होते हुए बौंदकलां में संपन्न हुई। अब रविवार को गांव बौंदकलां में परिवार मिलन समारोह होगा। सुनील शर्मा ने बताया कि समारोह का उद्देश्य क्षेत्र की जनता को नशे से बचाव के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि चरखी दादरी क्षेत्र उनका घर, परिवार एवं कर्मभूमि है। सुदृढ़ युवा मैराथन को जिस तरह से दादरीवासियों ने भरपूर समर्थन एवं स्वागत किया है, उसके लिए वह क्षेत्र की जनता के आभारी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस आयोजन को लोगों का बहुत सहयोग मिला। इस कारण कई संगठनों से जुड़े लोगों ने कई दिन सक्रिय सहयोग दिया। उन्होंने दल में शामिल लोगों का स्वागत कर इस अभियान को खूब सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed