{"_id":"66a2f75bd3f1484af0049599","slug":"computer-operators-strike-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-120975-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कंप्यूटर ऑपरेटर्स की हड़ताल से 15,000 आवेदन अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कंप्यूटर ऑपरेटर्स की हड़ताल से 15,000 आवेदन अटके
Fri, 26 Jul 2024 06:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर ऑपरेटर्स की हड़ताल के कारण सुनसान पड़ा दादरी सरल केंद्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। कंप्यूटर ऑपरेटर्स की हड़ताल लंबी खिंचती जा रही है। वीरवार को 11वें दिन भी ऑपरेटर्स ने अपनी सीट नहीं संभाली और इस कारण 250 से अधिक ऑनलाइन सेवाओं के आवेदन प्रभावित हुए। हड़ताल के कारण जिले में करीब 15,000 आवेदन लंबित हैं। लोगों के जरूरी काम अटक गए हैं। सरकार का भी करीब 15 करोड़ रुपये का राजस्व प्रभावित हुआ है।
जिले समेत पूरे प्रदेश में कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के बैनर तले ऑपरेटर्स 15 जुलाई से हड़ताल पर हैं। इससे पहले भी दो दिन सरकारी छुट्टी के कारण लोगों को इनकी सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाया था। ऐसे में 13 जुलाई से ही जिले के दादरी और बाढड़ा सरल केंद्र समेत अन्य जगहों पर सेवाएं प्रभावित हैं।
एसोसिएशन का कहना है कि मांगें पूरी होने पर ही हड़ताल खत्म की जाएगी। हड़ताल समाप्त न हाेने से लोगों को अब परेशानियां झेलनी पड़ रहीं हैं। कई लोगों के जरूरी काम अटक गए हैं जिनसे उनके अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में लोग अब कंप्यूटर ऑपरेटर्स के काम पर लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
वीरवार तक हड़ताल में शामिल ऑपरेटर्स की जगह कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो पाई। इस कारण ऑपरेटर्स से जुड़ी सभी सेवाएं प्रभावित रहीं। इस कारण गांवों से दादरी सरल केंद्र पहुंचे लोगों को बिना काम करवाए ही मायूस होकर लौटना पड़ा। जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश एसोसिएशन के निर्देशानुसार ही वह अगला कदम उठाएंगे।
- ऐसे अटके 15,000 आवेदन
कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के जिला प्रधान अजय ने बताया कि दादरी में रोजाना करीब 90 रजिस्ट्री होती हैं और 100 ड्राइविंग लाइसेंस बनते हैं। रोजाना 150 आरसी, 450 फर्द, 125 इंतकाल संबंधी आवेदन आते हैं। इनको जोड़कर रोजाना औसतन 1,500 तक आवेदन आते हैं। इनसे करीब डेढ़ करोड़ रुपये का राजस्व मिलता है।
- कोई इंतकाल तो कोई नहीं निकलवा पाया फर्द
सरल केंद्र पहुंचे मनीष ने बताया कि वह जमीन का इंतकाल करवाने आए थे। हड़ताल के कारण काम नहीं हो सका। ये काम करवाना बेहद जरूरी है क्योंकि इससे आगे का काम भी अटक जाएगा। रावलधी निवासी सुनील ने बताया कि वह फर्द निकलवाने के लिए आए थे लेकिन कंप्यूटर ऑपरेटर सीट पर नहीं मिला। उनकी हड़ताल के कारण लौटना पड़ा।
वीरवार को भी कंप्यूटर ऑपरेटर्स की हड़ताल जारी रही। हड़ताल के कारण करीब 15,000 आवेदन प्रभावित हुए हैं। इससे सरकार को करीब 15 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। सरकार को एसोसिएशन की मांग जल्द मान लेनी चाहिए। - अजय कुमार, जिला प्रधान, कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ, चरखी दादरी।
लोगों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
वाहन पंजीकरण के लिए आरसी की फाइल तैयार करवा चुका हूं। इसे जमा करवाने के लिए सरल केंद्र आया था। यहां आने के बाद पता चला कि ऑपरेटर हड़ताल पर हैं। इस कारण लौटना पड़ा। आने-जाने में भी परेशानी झेलनी पड़ी। - अशोक, बालरोड
सुबह करीब 11 बजे मकड़ाना गांव से दादरी सरल केंद्र पहुंचा। यहां आने के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर्स की सीट खाली मिली। जब पूछताछ की तो हड़ताल का पता चला। आरसी बनवाने के लिए सरल केंद्र में फाइल जमा नहीं करवा पाया। - सुरेंद्र, मकड़ाना