फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   cm inaugurated and lay down of 67.89 crore projects

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री ने 67.89 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

Thu, 24 Jul 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 24 Jul 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
cm inaugurated and lay down of 67.89 crore projects
झोझूकलां में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। संवाद
फोटो 16
विज्ञापन

झोझूकलां में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। संवाद
- 54.84 करोड़ की 17 परियोजनाओं का शिलान्यास और 13.05 करोड़ की दो परियोजनाओं का किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को झोझूकलां में आयोजित रैलीस्थल पर करीब 68 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमें 54 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत की 17 परियोजनाओं का शिलान्यास और करीब 13 करोड़ 5 लाख रुपये लागत की दो परियोजनाओं के उद्घाटन शामिल हैं।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि चरखी-दादरी की मिट्टी अपने आप में इतिहास की गवाही देती है। यहां की हवा में शौर्य है। यहां के कण-कण में वीरता बसती है। 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम हो, आजादी की लड़ाई हो अथवा आजादी के बाद चीन व पाकिस्तान से होने वाले युद्ध हों, यहां के जवानों ने सदा वीरता की मिसाल कायम की है। परिश्रम, स्वाभिमान और परंपराएं ही इस क्षेत्र की पहचान हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि बाढड़ा क्षेत्र का भविष्य उज्ज्वल होगा। यह विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 203 घोषणाएं की गईं। इनमें से 145 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं। 29 पर काम जारी है। वहीं, चरखी-दादरी जिले के लिए कुल 474 घोषणाएं की गईं। इनमें से 321 पूरी हो चुकी हैं। 90 पर काम जारी है। राष्ट्रीय राजमार्ग 148-बी का सुधार करने व इसे चारमार्गी बनाने का काम 170 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव रावलधी के नजदीक दादरी के नए बाईपास के आरओबी का निर्माण 27 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से किया गया है। दादरी के पुराने अस्पताल परिसर में शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य केंद्र भवन व स्टाफ क्वार्टर का निर्माण 19 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने दादरी विधायक सुनील सांगवान और बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास की तारीफ की।
- जिले के 2.73 लोगों के बनाए आयुष्मान चिरायु कार्ड
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में 2 लाख 73 हजार आयुष्मान-चिरायु कार्ड बनाए गए हैं। लगभग 30 हजार लोगों के मुफ्त इलाज के लिए 24 करोड़ रुपये की राशि के क्लेम दिए गए हैं।

- राजनीति नहीं, जनसेवा के लिए है नॉन-स्टॉप सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व, उनकी अदम्य इच्छाशक्ति और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र ने देश को एक नई दिशा और एक नई ऊर्जा प्रदान की है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने के साथ हम हरियाणा को विकसित भारत के विकास का इंजन भी बनाएंगे। भाजपा का लक्ष्य राजनीति नहीं, बल्कि, नॉन स्टॉप काम करना है।

- विकास सरकार की प्राथमिकता : श्रुति चौधरी
सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। इस क्षेत्र में सिंचाई योजनाओं को अब धरातल पर उतारा जा रहा है। सिंचाई विभाग ने जिले के लिए 125 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। इनमें पाइपलाइन, बोरवेल सोलर सिस्टम, रिचार्ज वेल, नहरों का निर्माण और जोहड़ों को नहरों से जोड़ने जैसे कार्य शामिल हैं। इसके अलावा, 32 करोड़ रुपये की लागत से मकड़ानी गांव में ढाई एकड़ क्षेत्र में एक झील का निर्माण किया जाएगा, जो आसपास के गांवों में भूजल रिचार्ज का कार्य करेगी।

दादरी की देशरक्षा, सेवा और निर्माण में अग्रणी भूमिका : सांसद

सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने हमेशा देश की रक्षा, सेवा और निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई है। चाहे देश की सीमाओं की सुरक्षा हो या देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की बात हो, यह इलाका सदियों से मेहनतकश और समर्पित लोगों का रहा है।


- विकास की नई इबारत लिख रहा है दादरी : सुनील सांगवान
चरखी दादरी के विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार के गठन के प्रथम छह माह में ही दादरी क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। इनका लाभ न केवल दादरी बल्कि आसपास के इलाकों को भी मिलेगा। चरखी दादरी विकास की एक नई इबारत लिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed