फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CIA staff arrested a youth with an illegal country-made pistol

Charkhi Dadri News: सीआईए स्टाफ ने अवैध देसी पिस्तौल के साथ युवक को किया काबू

Wed, 11 Feb 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 11 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
CIA staff arrested a youth with an illegal country-made pistol
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी। - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने स्थानीय वाल्मीकि नगर से एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी हर्ष उर्फ बुगु वार्ड-4 महेंद्रगढ़ चुंगी क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को सीआईए स्टाफ की टीम हेड कांस्टेबल विकास, सिपाही सुधीर, सिपाही मंजीत, ईएएसआई कुलदीप स्थानीय महेंद्रगढ़ चौक के समीप गश्त कर रहे थे। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक युवक वाल्मीकि नगर में अवैध हथियार के साथ मौजूद है। जिस पर पुलिस टीम तुरंत सूचना के अनुसार बताए गए स्थान पर पहुंची।
विज्ञापन

वहां पर टीम को एक युवक सूचना के अनुसार बताए गए कपड़े पहने हुए दिखाई दिया। टीम ने उसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम हर्ष उर्फ बुगु निवासी वार्ड-4 महेंद्रगढ़ चुंगी क्षेत्र बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पिस्तौल को कब्जे में लेकर शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed