{"_id":"68013ad0703a3040300e86f3","slug":"child-rights-commission-members-called-for-stopping-begging-and-drug-abuse-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-135407-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बाल अधिकार आयोग सदस्यों ने भिक्षावृत्ति और नशा रोकने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बाल अधिकार आयोग सदस्यों ने भिक्षावृत्ति और नशा रोकने का किया आह्वान
विज्ञापन
बैठक में मौजूद हरियाणा राज्य बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग के सदस्य और स्टेकहोल्डर्स।
चरखी दादरी। हरियाणा राज्य बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग के सदस्य मांगेराम और मीना कुमारी ने जिले का एक दिवसीय दौरा किया। जिला बाल संरक्षण कार्यालय में उन्होंने विभिन्न स्टेकहोल्डर्स की बैठक भी ली। बैठक का उद्देश्य बाल भिक्षावृत्ति और नशा मुक्ति रहा। आयोग के सदस्य मांगेराम ने कहा कि बाल भिक्षावृत्ति और नशा हमारे समाज को युवा वर्ग व बच्चों को प्रभावित कर रहा है।
इन्हें पूर्ण रूप से बंद करने के लिए सभी स्टेकहोल्डर को मिलकर सामूहिक प्रयास करने होंगे। आयोग सदस्यों ने कबीर बस्ती के सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बच्चों और महिलाओं को बाल भिक्षावृत्ति और नशा रोकने में हरसंभव सहयोग करने का संकल्प दिलाया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी नीलकमल ने नशा मुक्ति के बारे में बताते हुए कहा कि शिक्षण संस्थानों के नजदीक तंबाकू और नशायुक्त पदार्थ की बिक्री बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए।
यदि ऐसा कोई करता है तो उस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। इस मौके पर बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन शिल्पा मड़िया, जिला बाल संरक्षण इकाई से प्रोटेक्शन ऑफिसर मंजू, सामाजिक कार्यकर्ता रोशनलाल, विकास और उषा सोनी मौजूद रहे।