फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chaudhary Om Prakash Chautala had an amazing memory

गजब की याददाश्त थी चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की : रघबीर छिल्लर

Sat, 21 Dec 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 21 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Om Prakash Chautala had an amazing memory
पूर्व विधायक एवं कर्नल रघबीर छिल्लर।
चरखी दादरी। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला जिंदादिल इंसान थे। उनकी याददाश्त गजब थी। सालों पुरानी बातें भी उनके जेहन में रहती थीं। वह उन पर खुलकर चर्चा करते थे। ये बातें बाढड़ा से पूर्व विधायक एवं कर्नल रघबीर छिल्लर ने कहीं। उन्होंने चौधरी ओमप्रकाश चौटाला से जुड़ीं अपनी यादें भी साझा कीं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने बताया कि वीरवार को ही वह गुरुग्राम में चौधरी ओमप्रकाश चौटाला से मिले थे। उन्हें एक वैवाहिक समारोह का निमंत्रण भी दिया था। उन्होंने बाकायदा खाने के लिए पूछा और जलपान करवाकर परिवार की कुशलक्षेम की भी जानकारी ली थी। वैवाहिक कार्ड पढ़कर उन्होंने मुझसे पूछा कि कर्नल साहब शादी गांव में ही कर रहे हो, जहां मैं आपके वैवाहिक कार्यक्रम में आया था। कर्नल रघबीर छिल्लर ने बताया कि जब ओमप्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री थे तो उस दौरान वह उनके वैवाहिक कार्यक्रम में गांव आए थे। उन्हें वे बातें अब तक याद हैं। कर्नल छिल्लर ने कहा कि उनकी प्रशासनिक पकड़ व नेतृत्व उम्दा था। आज एक युग का अंत हुआ है। चौधरी साहब सदैव हमारे दिल में रहेंगे।
विज्ञापन


विधायक ने ओपी चौटाला के निधन पर जताया शोक

चरखी दादरी। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर दादरी से भाजपा विधायक सुनील सांगवान ने शोक व्यक्त किया है। सांगवान ने कहा कि ओपी चौटाला व्यक्तित्व के धनी थे। एक अच्छे राजनेता भी थे। उनके निधन से हरियाणा की राजनीति को क्षति पहुंची है। ओपी चौटाला की अफसरों पर अच्छी पकड़ थी। इसी के चलते उन्होंने अपने सीएम कार्यकाल में बेहतर कार्य किया। जब चौटाला भाषण देते थे तो सब उनको शांत होकर सुनते थे। उनकी जाने की हानि कभी भी पूरी नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर जताया शोक

बाढड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर अनेक सामाजिक, राजनीतिक व उनके समर्थकों ने संवेदना प्रकट की है। इनेलो जिलाध्यक्ष विजय पंचगावा, हरियाणा लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य महेंद्र शास्त्री, अधिवक्ता दरियाव सिंह ने ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। दरियाव सिंह ने कहा कि चौटाला किसानों, मजदूरों के मसीहा थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में अथक मेहनत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed