फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhidadri News, haryana news

Charkhi Dadri News: अश्लील और अराजकता वाले गानों पर बैन लगाने का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

Thu, 27 Mar 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 27 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
charkhidadri News, haryana news
दादरी के उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। 
चरखी दादरी। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की अनुशासन समिति के सदस्य अधिवक्ता गिरेंद्र सिंह व बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अश्लील और अराजकता भरे गानों पर सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाने के निर्णय का स्वागत किया है। इस संबंध में अधिवक्ताओं ने उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए भविष्य में ऐसे गायकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने लिखित ज्ञापन में कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्रसारित हो रहे अश्लील और अपराध को बढ़ावा देने वाले गानों से युवा पीढ़ी दिशाहीन हो रही है। ऐसे गाने न केवल हरियाणवी संस्कृति को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि, समाज में अराजकता भी फैला रहे हैं। बार काउंसिल की अनुशासन समिति के सदस्य अधिवक्ता गिरेंद्र सिंह ने मांग करते हुए कहा कि इस तरह के गानों को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। साथ ही इन पर आईटी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए संबंधित गायकों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणवी संस्कृति का डंका देश और दुनिया में बज रहा है। जो गायक समाज को सही दिशा में प्रेरित कर रहे हैं। अच्छी प्रस्तुति दे रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। ताकि, हरियाणवी संस्कृति का सही प्रचार-प्रसार हो सके। उन्होंने कहा कि देश में हरियाणवी संस्कृति की मिसाल कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरेंद्र सिंह ने कहा कि इस बारे में चरखी दादरी बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं की टीम गठित करके उच्च न्यायालय में रिट पिटिशन भी दायर करेगी। इस अवसर पर अधिवक्ता धर्मेंद्र, अधिवक्ता बलवान सिंह श्योराण, अजय वर्मा, योगेंद्र फोगाट, ललित चौहान, मनदीप फोगाट आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed